इंटरनेशनल रिलोकशन सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन मनसे प्रमुख राजसाहेब ठाकरे के हाथों से हुआ संपन्न.

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई ) सोमवार 25 मई को शाम 5 बजे मुंबई स्थित सहार कार्गो बिजनेस पॉइंट, चौथा माला में इंटरनेशनल रिलोकशन सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नए ऑफिस का भव्य उद्घाटन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष माननीय श्री राजसाहेब ठाकरे जी के शुभ हाथों से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर श्री रुपेश सावंत एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इंटरनेशनल रिलोकशन सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भारत तथा विदेशों में घरेलू सामान शिफ्टिंग एवं रिलोकशन सेवाएं प्रदान करने वाली एक विश्वसनीय कंपनी है। कंपनी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल स्तर पर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रही है।

यह कंपनी आईसीई (ICE) ग्रुप की सिस्टर कंपनी है। आईसीई ग्रुप के अंतर्गत कुल पांच कंपनियां कार्यरत हैं, जिनमें “बेस्ट इंडियन मूवर्स” और “इंटरनेशनल रिलोकशन सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड” प्रमुख कंपनियां हैं।

कंपनी भारत और दुनिया भर में बिज़नेस और लोगों के साथ काम करती है, और भरोसेमंद, सुरक्षित और कॉस्ट-इफेक्टिव लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन देती है। ICE ग्रुप लॉजिस्टिक्स ने प्रोफेशनल सर्विस, अनुभवी स्टाफ और ग्लोबल नेटवर्क सपोर्ट के ज़रिए लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री में एक मज़बूत पहचान बनाई है।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे जी ने ICE कंपनी की एक नई शुरुआत और उज्ज्वल भविष्य के लिए कंपनी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *