फ्लोरा फाउंडेशन और मुस्कान संस्था द्वारा मीरारोड में गुरुकुल बोर्डिंग स्कूल की स्थापना

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई ) :जैन मुनिश्री जिन रत्नविजयजी म.सा. की प्रेरणा से “फ्लोरा फाउंडेशन” एवं “मुस्कान संस्था” के संयुक्त सहयोग से भारतभर में गुरुकुलों के निर्माण का संकल्प लिया गया है।
इस अभियान की शुभ शुरुआत मीरा रोड, महाराष्ट्र में हुई, जहां दान दाताओं के सहयोग से दो मंजिला गुरुकुल विद्यालय (बोर्डिंग) की स्थापना की गई।
इस गुरुकुल में लगभग 100 बच्चों के लिए शिक्षा, भोजन एवं रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इस गुरुकुल विद्यालय का उद्घाटन महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मंगलप्रभात लोढ़ा एवं स्थानीय विधायक श्री नरेंद्र मेहता द्वारा सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में किया गया।
उद्घाटन समारोह के दौरान संस्था द्वारा घोषणा की गई कि
“एक बच्चे का वार्षिक पालन-पोषण एवं शिक्षा खर्च ₹2,07,000 (दो लाख सात हजार रुपये) होगा।
यह घोषणा सुनते ही उपस्थित दानदाताओं ने आगे बढ़कर पहले वर्ष का संपूर्ण खर्च वहन करने हेतु सहयोग प्रदान किया और अपने धन का सदुपयोग किया।
संस्था का उद्देश्य
“जहां-जहां देवालय, वहां-वहां गुरुकुल विद्यालय एवं गौशाला” का निर्माण करना है।
इसके साथ ही अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों को
संस्कार, इंसानियत, देशभक्ति,
स्वरोजगार (स्किल डेवलपमेंट)
एवं सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण भी प्रदान करना है।
यह जानकारी फ्लोरा फाउंडेशन NGO के चेयरमैन ट्रस्टी श्री बाबुभाई भवानजी तथा मुस्कान संस्थान के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री भरत नागड़ा जी जैन ने दी। आगे पूर्व डेप्युटी मेयर बाबुभाई भवानजी ने कहा कि अब जैन एवं हिन्दू समाज संगठित होके संकल्प लिया है कि जहां देवालय वहां गुरुकुल विद्यालय, में संस्कार, देशभक्ति, इंसानियत सेवा, और शास्त्र के पाठ के साथ – शस्त्र विद्या, स्वरोजगार, सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देकर और गौशाला का निर्माण कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *