साहित्य कला मंच प्रस्तुत करेगा भव्य श्री रामलीला, 11 अक्टूबर को आजाद मैदान में होगा आयोजन

Spread the love

साहित्य कला मंच की नई कमेटी गठित

साहित्य कला मंच द्वारा पिछले 48 वर्षों से लगातार आजाद मैदान में रामलीला का मंचन किया जाता रहा है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी संस्था द्वारा बृहन्मुंबई महानगरपालिका ( BMC ) के सामने, आजाद मैदान में 11 अक्टूबर 2026 से भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक चलेगा तथा 20 अक्टूबर, विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का भव्य दहन किया जाएगा।

रामलीला आयोजन को लेकर साहित्य कला मंच ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। नई कमेटी के गठन के साथ ही आज विधिवत रूप से रामलीला के इस वर्ष के आयोजन का शुभारंभ किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने आयोजन को भव्य, अनुशासित एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नई कार्यकारिणी में चेयरमैन विश्वनाथजी भरतीया, अध्यक्ष एडवोकेट सुशीलजी व्यास, कार्याध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महामंत्री विनय मिश्रा तथा कोषाध्यक्ष अनील अग्रवाल चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप लादिवाल एवं विवेक अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। संस्था के ट्रस्टी के रूप में दीपक बुबना, एडवोकेट त्रिम्बक तिवारी, रामकिशोर दरक, पवन खेतान, पवन शर्मा एवं सुरेश भरतिया का चयन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *