महाराष्ट्र ( मुंबई ) आज 17 सितम्बर को श्री विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर आये हुए सभी मित्रों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए *श्री विश्वकर्मा समिति सांताक्रूज पश्चिम* के तरफ से आप सभी का हृदय पूर्वक धन्यवाद करते है
आज के इस सुंदर कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि आमदार, पालक मंत्री श्री आशीष शेलार साहेब, श्री वीरेंद्र म्हात्रे साहेब, श्रीमती सपना म्हात्रे सहित समाज के प्रतिष्ठित श्री जुगल किशोर सोनी जी उपस्थित रहे।
गजधर बांध के पेंटर, कारपेंटर, पलम्बर, मजदूर, कारीगर, कलाकार सहित सैकड़ों लोगों ने पूजा का लाभ लिया।भगवान विश्वकर्मा जी के आशीर्वाद से प्रेम, एकता, भाईचारा और सद्भावना के साथ समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का सुंदर संकल्प किया गया।
समिति के पदाधिकारी श्री जितेंद्र शर्मा, लालचंद यादव, मल्लू गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, श्रवण यादव, रामनवल गौड़, प्रणव केलकर, रामचंद्र साहनी एवं युवाओं के सहयोग द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ।


