उत्तर प्रदेश ( आगरा ) – आज अखिल भारत हिन्दू महासभा,आगरा जिला द्वारा संजय प्लेस,आगरा स्थित यूथ हॉस्टल के सभागार में आयोजित अखण्ड हिन्दू राष्ट्र सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा जी ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से भारत को संवैधानिक रूप से हिन्दू राष्ट्र घोषित करने,देश में एक समान नागरिक कानून लागू करने,गौमाता की हत्या पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने,मजबूत जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने और टेंपल एक्ट को समाप्त करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि राजनीति का हिन्दूकरण और हिंदुओं का सैनिकीकरण राष्ट्रीय आवश्यकता है।
सम्मेलन के पश्चात उन्होंने हिन्दू महासभा आगरा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया एवं मीडिया को संबोधित किया।
सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील कुमार,उत्तरप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री संजीव सिंह राणा,राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्री गौरव मेहरोत्रा,सम्मेलन के संयोजक श्री संजय जाट,आगरा जिलाध्यक्ष श्रीमति मीरा राठौर,श्री सौरभ शर्मा,श्री अवतार सिंह गिल,श्री विशाल कुमार,श्री नीरज शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
केंद्रीय कार्यालय,अखिल भारत हिन्दू महासभा।

