महाराष्ट्र ( मुंबई ) -परम पूज्य योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज पालघर पीठाधीश्वर द्वारा प्रारंभ किए गए “नवकार महामंत्र ध्यान साधना कार्यक्रम” एवं “अहिंसा योग सेव सेल्फ ड्राइव” को आज एक महत्वपूर्ण गति मिली, जब श्री गणपत कोठारी (अध्यक्ष, राजस्थान फाउंडेशन मुंबई चैप्टर, घरेलू एवं प्रवासी मामले विभाग, राजस्थान सरकार) के कार्यालय में एक विशेष बैठक एवं साधना सत्र आयोजित किया गया।
इस अवसर पर योगीराज का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया तथा उनके द्वारा संचालित ध्यान एवं अहिंसा आधारित इस अभिनव अभियान की सराहना की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित जनों ने नवकार महामंत्र ध्यान साधना एवं अहिंसा योग का सामूहिक अनुभव किया, जिससे वातावरण में शांति, सकारात्मकता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
बैठक के दौरान योगीराज ने अपने अभियान की मूल भावना रखते हुए कहा कि:
“हमारा लक्ष्य है — हर व्यक्ति तनाव मुक्त, हर समाज अहिंसक और हर देश संतुलित एवं सहयोगी बने।
हर घर ध्यान, हर हाथ सेवा, हर मन अहिंसा — यही हमारी दिशा है।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पहल किसी एक पंथ या समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि समस्त मानवता के कल्याण हेतु एक सार्वभौमिक साधना आंदोलन है, जिसका उद्देश्य मानसिक शांति, सामाजिक समरसता और वैश्विक संतुलन स्थापित करना है।
बैठक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान के विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा हुई। श्री गणपत कोठारी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विश्व स्तर तक ले जाने हेतु हर संभव सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विशेष रूप से राजस्थान फाउंडेशन के वैश्विक नेटवर्क के माध्यम से इस अभियान को प्रवासी भारतीयों एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने की संभावनाओं पर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया।
यह अभियान न केवल आध्यात्मिक साधना, बल्कि कॉर्पोरेट वेलनेस, सामाजिक सेवा एवं वैश्विक शांति के लिए एक प्रभावी मॉडल के रूप में उभर रहा है। आने वाले समय में इसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरचित रूप से विस्तार देने की योजना है। हर हाथ बांसुरी हर सांस बांसुरी मुहिम के तहत बांसुरी वितरण किया गया। अहिंसा योग नवकार महामंत्र ध्यान साधना कार्यक्रम हेतु संपर्क करें 7021608073

