भारतीय हिंदू कैप्टन स्मित मच्छार ने अपना खून बहाया लेकिन यहूदियों का खून बहने नहीं दिया.

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई ) मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि हिंदू पायलट स्मित मच्छार ने अपना खून बहाकर भी सैकड़ों यहूदियों की रक्षा की है क्योंकि हिंदू वीर और मानवता के रक्षक होते हैं। उन्हें दोस्ती और वादा निभाना आता है। उन्होंने कहा कि इसी तरह जब भी जरूरत पड़ेगी भारत के हिंदू पूरी दुनिया में मानवता की रक्षा करने का काम करेंगे।

आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि एक भारतीय हिंदू, जिन्होंने खुद का खून तो बहाया, लेकिन यहूदियों का खून नहीं बहने दिया।भवानजी ने कैप्टन स्मित मच्छार का अभिनन्दन किया और बताया कि कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकुओं से वार किया गया। उन्हें तोड़ने की कोशिशें की गईं। लेकिन वे नाकाम रहे।अपनी जान की परवाह न करते हुए सैकड़ों लोगों की जान बचाई, यही तो हिंदुत्व का संस्कार है उन्होंने अपने धर्म का पालन किया।

उन्होंने कहा कि 5,000 फीट की ऊंचाई पर आंखों में खून और शरीर में चाकू धंसा होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट में एक इस्लामिक जिहादी का मुकाबला किया और 180 इजरायली लोगों की जान बचाई। ये कहानी किसी फिल्म की नहीं है। ये कल रात की है।

फ्लाई दुबई फ्लाइट एफ जेड 1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी। प्लेन में 180 लोग थे, जिनमें 27 छोटे-छोटे बच्चे थे। सब अपने घर लौट रहे थे। तभी कॉकपिट में धोखा हुआ।को-पायलट ने अचानक कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला कर दिया। प्लेन ने एक साथ दो सबसे खतरनाक सिग्नल भेजे – 7700 और 7500, मतलब प्लेन हाईजैक हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्लेन 30 सेकंड में 14,000 फीट नीचे आ गया। केबिन में चीखें थीं, खून था, प्लेन गोते खा रहा था। जिहादी को लगा था कि वह यहूदियों से भरे विमान को क्रैश कर देगा और इतिहास बन जाएगा।

लेकिन जिहादी गलत था। क्योंकि उसका सामना हिंदू कैप्टन स्मित से हुआ था।

आंखों में खून भरा था, शरीर में चाकू लगा था, फिर भी कैप्टन स्मित ने योक नहीं छोड़ा। उन्होंने लड़ाई लड़ी, चिल्ला कर यात्रियों को बुलाया। दो ऑफ-ड्यूटी पायलट और कुछ बहादुर इजरायली यात्रियों ने कॉकपिट में घुस कर हमलावर को दबोचा। “We are standing here. No one passes the pilot’s door” – एक यात्री की ये आवाज आज पूरी दुनिया सुन रही है।और फिर वही भारतीय शेर, लहूलुहान हालत में भी प्लेन को सऊदी अरब के Tabuk में उतार लाया। सभी 180 लोग सुरक्षित।

भवानजी ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार, हिंदू परिवार का बेटा, 11 साल तक स्पाइसजेट की शान रहा, 9,750 घंटे उड़ान का अनुभव लाइन ट्रेनिंग कैप्टन आज फ्लाईदुबई में इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने खुद कहा को पायलट ने प्लेन को यात्रियों समेत क्रैश करने की कोशिश की इजरायल के मंत्री ने कहा – ये जिहादी आतंकी हमला था। और एक हिंदुस्तानी ने उसे नाकाम कर दिया।

भवानजी ने कहा कि जब भारत कहता है कि हम इज़राइल के साथ खड़े हैं तो उसका यही मतलब होता है। सिर्फ ट्वीट नहीं, 35,000 फीट पर खून बहा कर निभाया गया वादा।

भवानजी ने कहा कि सभी भारतीयों को कैप्टन स्मित मच्छार पर गर्व है। उन्होंने इसी प्रकार भारत के लोग आगे भी मानवता की रक्षा करेंगे और पूरी दुनिया को बचाने का काम करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *