वरिष्ठ कवि शिवराम उपाध्याय ‘मुकुल मतवाला’ के आवास रैन बसेरा पर एक काव्यगोष्ठी एवं ‘प्रेरक रामकहानी पुस्तक का हुआ लोकार्पण

Spread the love

*प्रेरक रामकहानी पुस्तक का लोकार्पण एवं काव्यगोष्ठी*

उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) आज प्रयागराज के वरिष्ठ कवि शिवराम उपाध्याय ‘मुकुल मतवाला’ के आवास रैन बसेरा पर एक काव्यगोष्ठी एवं ‘प्रेरक रामकहानी पुस्तक के लोकार्पण का आयोजन प्रयागराज के वरिष्ठ कवि डाॅ इंदु प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस काव्यगोष्ठी के मुख्य अतिथि शहर समता विचार मंच के सचिव उमेश श्रीवास्तव एवं आलोचक एवं समीक्षक रविनंदन सिंह रहे और विशिष्ट अतिथि कमल नारायण शुक्ला रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माँ की प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा हुआ। वाणी वंदना रचना सक्सेना ने की।
सर्वप्रथम पुस्तक का लोकार्पण हुआ तत्पश्चात काव्यगोष्ठी हुई। इस अवसर पर संजय सक्सेना , के पी गिरि, शिव राम गुप्त, महक जौनपुर, रचना सक्सेना, उमेश श्रीवास्तव, कमल नारायण शुक्ल, रविनंदन सिंह, योगेन्द्र पाण्डेय, सुधांशु ने सुंदर- सुंदर रचनाओं को प्रस्तुत करके आयोजन में चार चांद लगा दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *