महाराष्ट्र ( भायंदर ) – विश्व नवकार मंत्र दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच एवं पालघर पीठ के संयुक्त तत्वावधान में भायंदर पूर्व स्थित जैन मंदिर परिसर में एक भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर 9 मिनट तक सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति और मानव कल्याण की प्रार्थना की।
कार्यक्रम की सबसे विशेष और ऐतिहासिक प्रस्तुति रही
पालघर पीठाधीश्वर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत प्रकोष्ठ योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज द्वारा पहली बार लाइव बांसुरी वादन के माध्यम से नवकार महामंत्र की दिव्य प्रस्तुति दी।
इस अनूठे संगम ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति से भर दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत भावविभोर होकर अनुभव किया।
यह आयोजन राष्ट्र संत परम पूज्य कमल मुनि कमलेश जी महाराज के आदेश एवं आशीर्वाद से संपन्न हुआ, जिनके मार्गदर्शन में अधिक से अधिक लोगों को इस महाअभियान से जोड़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और विश्व शांति हेतु सामूहिक जप का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संतों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि योगीराज द्वारा चलाया जा रहा “सेव सेल्फ अभियान” एवं “अहिंसा योग मिशन” आज के समय में अत्यंत आवश्यक और प्रभावशाली पहल है, जो व्यक्ति को आत्मिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है।
उन्होंने समाज के सभी लोगों से आह्वान किया कि वे इस पुनीत मुहिम से जुड़कर न केवल स्वयं को स्वस्थ बनाएं, बल्कि एक स्वस्थ, जागरूक और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
मुख्य आकर्षण
9 मिनट का सामूहिक नवकार महामंत्र जाप
लाइव बांसुरी के साथ नवकार मंत्र की अनूठी प्रस्तुति
विश्व शांति हेतु सामूहिक संकल्प
सेव सेल्फ एवं अहिंसा योग मिशन का संदेश दिया मुख्य रूप से दिवाकर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष,तेजप्रकाश जी मेहता,संपत जी पामेचा ,संपत जी कटारिया ,कुलदीप ओस्तवाल ,दिवाकर मंच की राष्ट्रीय महामंत्री मधु जी ओस्तवाल ,गौ सेवा समिति भायंदर की अध्यक्ष आशा जी चौधरी,शशि ओस्तवाल,रंजना बोहरा,विनीता ओस्तवाल ,अर्चना डूंगरवाल,अनुपमा धाकड़ ,साधना कागरेचा,सुनीता सिसोदिया ,आजाद इंटोदिया,मधु दुग्गड,गोविंद सिंह भाटी ,आयुष पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

