अग्रवाल दिगंबर जैन संस्था का वार्षिकोत्सव व कवि सम्मेलन सम्पन्न.

Spread the love

मुंबई(महाराष्ट्र)-
अग्रवाल दिगंबर जैन संस्था का वार्षिकोत्सव डी जे खेतान आडिटोरियम मालाड मुंबई में धूमधाम से संपन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष अतुल कुमार जैन ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। यह संस्था समाज के उत्थान, विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय, लोगों में जैन धर्म के प्रचार-प्रसार व महत्व को बढ़ाने का काम करती है। इस अवसर पर एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में महेश दूबे, लाफ्टर चैंपियन फेम गौरव शर्मा, शायरा व अभिनेत्री लता हया,व राना तबस्सुम ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व विधायिका श्रीमती विद्या ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश ठाकुर, एचपीसी के पूर्व चेयरमैन शशिकांत जैन सहित समाज के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह को सफल बनाने में आशीष जैन, श्रीमती नेहा जैन, गोपाल जैन, रीता जैन, सीमा जैन, मयंक जैन, प्रवीण जैन, रमेश जैन ने अथक प्रयास किया।संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन संस्था के महामंत्री शरद जैन ने किया। आशीष जैन ने मेहमानों का स्वागत किया। अंत में अतुल जैन ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *