दिल्ली – एमएसएमई पीसीआई भारत के सह चेयरमैन नितिन शर्मा द्वारा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के मुंबई अध्यक्ष पत्रकार मिथिलेश घनश्याम मिश्रा को एमएसएमई पीसीआई का महाराष्ट्र प्रभारी के रूप में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। एमएसएमई पीसीआई ( MSME PCI ) सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्योगों के मंत्रालय के अंतर्गत उनकी विभिन्न योजनाओं के प्रमोशन ,सुविधा , लोन , एवं विपणन करने का कार्य करता है, मोदी सरकार का 2047 में विकसित भारत एवं 5 ट्रिलियन इकॉनमी में MSME पर विशेष जोर है जिसमें MSME प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (MSME PCI) की बड़ी भूमिका रहेगी।
भारत सरकार में सुक्ष्म , लघु एवं मध्यम आकार उद्योग मंत्रालय श्री जीतनराम जी मांझी के पास है। वर्ष 2030 तक के बड़े विजन के साथ काउंसिल कार्य करेगी।
इस अवसर पर एमएसएमई पीसीआई के सह चेयरमैन डॉ नितिन शर्मा ने कहा कि हम हर घर रोजगार एवं महिलाओं और सेल्फ हेल्प ग्रुप के साथ मिलकर कार्य करेंगे .एवं ग्रामीण रोजगार एवं उद्योग शशक्तिकरण पर कार्य करेंगे।
राजस्थान के विशेष प्रभार में MSME PCI के द्वारा सक्षम राजस्थान का कार्य किया जाएगा एवं नए युवाओं एवं अनुभवी टीम को साथ जोड़ा जाएगा .
MSME सालासर में स्वदेशी लिमिटेड के साथ मिल कर भारत का पहला MSME फूड पार्क बना रही हैं जो अपने आप में भारत का पहला होगा।

