धर्म के प्रति समर्पित सेवाभावी संस्था के रूप में अग्रणी हिंदू जनजागृति संस्था की टीम पहुंची बेटेगांव आश्रमशाला.

Spread the love

महाराष्ट्र – आश्रम शाला के बच्चो ने अभिनंदन गीत से स्वागत कर बजाई तालिया। आश्रमशाला के म्हात्रे सर व कुमावत सर का सहयोग अतुल्यनीय रहा। संस्था के पदाधिकारियों में अमित बाबू (राष्ट्रीय महासचिव) हिम्मत जैन (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) तुलसी छीपा (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) फाल्गुनी पिम्पले (महिला जिलाध्यक्ष पालघर) विकास गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष पालघर) मोहित मेहता (जिला महामंत्री पालघर) संजय यादव (तहसील प्रचार प्रसार प्रमुख पालघर) शिवकुमार दुबे व सोनू वर्मा आदि इस अवसर पर फाल्गुनी पिम्पले ने बच्चो को गुडीपाडवा के संदर्भ में जानकारी दी वही कुमावत सर ने बच्चो को पर्यावरण में पंछियों के महत्व के बारे में बताया। पिछले वर्ष संस्था द्वारा आश्रमशाला में स्थापित किये गए जल सन्साधन हेतु आभार प्रकट कर धन्यवाद कहा। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के मध्य बिस्किट व चॉकलेट के साथ साथ पंछियों की सेवा हेतु जलपात्र भी वितरित किये गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक #जलपात्र आश्रमशाला के प्रांगण में स्थापित कर खूब आनंदित हुए सभी ने परस्पर सभी को हिन्दू नववर्ष व गुडीपाडवा की शुभकामनाएं देकर विदा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *