ताजमहल के आंसू को मिला प्रेमचंद स्मृति साहित्य शिखर सम्मान.

Spread the love

उत्तर प्रदेश ( प्रयागराज ) – अवध क्षेत्र की साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतिभाओं के उन्नयन हेतु कृतसंकल्पित संस्था अवध साहित्य अकादमी प्रयागराज  द्वारा प्रेमचंद स्मृति साहित्य शिखर सम्मान 2024 प्रो० डॉ० सुनील विक्रम सिंह के उपन्यास “ताजमहल के आंसू” को , सुप्रसिद्ध साहित्यकार जया मोहन के कहानी संग्रह  “भूली बिसरी कहानियाँ*” पर प्रेमचंद स्मृति “साहित्य भारती” सम्मान तथा चर्चित साहित्यकार डॉ योगेंद्र कुमार मिश्रा विश्वबंधु के कहानी संग्रह “शब्द संसार” पर प्रेमचंद स्मृति “साहित्य वैभव” सम्मान प्रदान किया गया।

हिन्दुस्तानी एकेडमी सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ( गाडरवारा म प्र) की अध्यक्षता एवं आचार्य ओम नीरव जी ( लखनऊ उ प्र) के मुख्य आतिथ्य में हुआ जिसमें विशिष्ट अतिथि डॉ शंभुनाथ त्रिपाठी अंशुल, शीलधर मिश्र, ( प्रयागराज) कवि संगम त्रिपाठी ( जबलपुर ) रहे। सम्मान में सुसज्जित सम्मान पत्र , अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न, मोती माला और प्रचुर साहित्य देकर अभिनंदित किया गया। सम्मान समारोह का संचालन अकादमी के अध्यक्ष डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *