विश्व शांति एवं गो रक्षा हवन का हुआ आयोजन।
खैरथल तिजारा/शिवानी शर्मा।29/10/23।
आज दिनाक 29 अक्टूबर को विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा हवन का आयोजन किया गया।
विप्र सेना शहर अध्यक्ष सचिन तिवाड़ी ने बताया विश्व में चल रहे युद्ध एवं गो रक्षा के लिए हवन का निर्णय लिया गया है ।
यह हवन आज रविवार दिनाक 29 अक्टूबर प्रातः 9 बजे गायत्री मंदिर मे आयोजित हुआ जिसमे विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग शामिल हुए।
हवन में विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकला शर्मा , युवा ब्राह्मण सभा परिवार अध्यक्ष आकाश मिश्रा ,गौ-धाम सेवा समिति अलवर,गायत्री परिवार अलवर ट्रस्टी डाक्टर सरोज गुप्ता, आशा तिवारी, हवनकर्ता प्रगति पाराशर, अक्षिता तिवारी विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ जिला पुष्पा शर्मा, शिवानी शर्मा , संगीता गोड एवं शहर कार्यकारिणी अलवर,युवा ब्राह्मण सभा परिवार अलवर,विश्व हिंदू परिषद महिला शक्ति प्रकोष्ठ अलवर संयोजिका दीपा शर्मा , बजरंग दल गरिमा गोयल ,प्रयास फाउंडेशन सचिव कपिल शर्मा, गरिमा शर्मा, आदित्य शर्मा, आशिवन वशिष्ठ, विकास गोयल, सचिन गोयल, लक्ष्मी शर्मा, पूजा सैनी, अलवर आदि काफी संख्या मे लोग शामिल रहे।