मुंबई में स्वयंसेवी सेना द्वारा शहीद भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने के लिए किया गया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन.

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई ) – बिहार पुलिस द्वारा प्रखर राष्ट्रभक्त समाजसेवी भरत भूषण तिवारी जी के आत्मसर्पण करने के बाद भी उनका एनकाउंटर करने के बाद इस हत्याकांड के विरोध में देशभर के कोने कोने में लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

कई हिंदूवादी नेताओं , संगठनों, दिग्गज नेताओं ने इस हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतर कर विरोध जताया है। शहीद भरत भूषण तिवारी के समर्थन में सोशल मीडिया पर लाखों पोस्ट लगातार चल रहा है , कई सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, यू ट्यूबर, समाजसेवियों द्वारा भरत भूषण तिवारी के समर्थन में वीडियो बनाया और इस फेक एनकाउंटर का जमकर विरोध जताया जा रहा है साथ ही इन सभी ने शहीद भरत भूषण तिवारी जी को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद

मुंबई के अंधेरी पूर्व स्थित स्वयंसेवी सेना नाम के संघटन के अध्यक्ष शुभम दुबे ने भी शहीद भरत भूषण तिवारी जी के समर्थन में आज मुंबई के अंधेरी पूर्व रेलवे स्टेशन के समीप हाथों में बैनर लेकर इस हत्याकांड के खिलाफ आवाज उठाई , इस अवसर पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

स्वयंसेवी सेना की माँग है कि शहीद भरत भूषण तिवारी जी के हत्या में शामिल बिहार पुलिस के जवानों के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज हो और उन्हें जेल भेजा जाए।

आज बिहार में स्थित उनके बिलौटी ग्राम में शहीद भरत भूषण तिवारी जी की मृत्यु उपरांत 13वीं का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें कई दिग्गजों , राजनेताओं ने पहुंचकर परिवार के लोगों को सांत्वना दिया और दुख की इस घड़ी में उनका हिम्मत और साहस देकर उनके लिए न्याय की मांग की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *