भीषण गर्मी के बीच शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने किया पेयजल का वितरण

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई )– फ्लोरा फाउंडेशन “NGO” के मैनेजिंग ट्रस्टी,मुंबई के पूर्व उप महापौर और वरिष्ठ शिवसेना नेता बाबू भाई भवानजी के नेतृत्व में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कल दादर क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को हजारों बोतल पानी का वितरण किया जिससे भीषण गर्मी में लोगों को बड़ी राहत मिली। लोगों ने भवानजी के इस नेक कार्य की ढेर सारी सराहना की है।

इस अवसर पर बाबू भाई भवानजी ने कहा कि हमारे नेता श्री एकनाथ शिंदे जी का निर्देश है कि शिवसैनिक अधिक से अधिक समाजसेवा करें जिससे आम लोगों को राहत मिले। वे बाला साहेब ठाकरे के 80 प्रतिशत समाजकारण और 20 प्रतिशत राजकारण के सिद्धांत के सच्चे वाहक हैं और हम सभी उनके इस सिद्धांत को आदेश मानकर चलते हैं। सोज्नय : श्रीमती मेघना अमित उपाध्यजी इस अवसर पर शाखा प्रमुख सुनील कुमार, विष्णु बागल, महेश सुर्वे, सुमित मोरे, भगवान पाटील, भूपेश शाह, कामिनी मेहता, योगेश जैन आदि उपस्थित थे।

बता दें कि हाल ही में संपन्न एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने राजनीतिक करियर पर शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के योगदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में बाल ठाकरे के सिद्धांत “80 प्रतिशत सामाजिक कार्य और 20 प्रतिशत राजनीति” का पालन किया है।

 

बाबूभाई भवानजी ने कहा कि वे हमेशा आम आदमी के लिए काम करते रहेंगे: 

अपने 40 साल के राजनीतिक करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों का पालन किया और आम आदमी के लिए काम करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा, शिवसेना, एनसीपी और RPI से मिलकर बनी महायुति को भारी जीत दिलाई है और अब उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।

इसके साथ ही शिंदे ने अपने राजनीतिक करियर के लक्ष्य का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य राज्य के आम आदमी की जिंदगी को बेहतर बनाना है और इसके लिए उन्हें सुपरमैन बनाने का प्रयास करना है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और विपक्ष को मिलकर लोगों के भलाई के लिए काम करना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *