भाजपा उत्तर मध्य मुंबई में हरिकेश जैसवाल को मिली अहम जिम्मेदारी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख एवं संयोजक नियुक्त

Spread the love

भाजपा उत्तर मध्य मुंबई में हरिकेश जैसवाल को मिली अहम जिम्मेदारी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख एवं संयोजक नियुक्त

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर मध्य मुंबई जिला संगठन में हरिकेश जैसवाल को जिला सोशल मीडिया प्रमुख एवं संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष श्री विरेंद्र म्हात्रे ने उन पर विश्वास जताते हुए यह नियुक्ति की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री विरेंद्र म्हात्रे ने विश्वास व्यक्त किया कि हरिकेश जैसवाल पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं संगठनात्मक दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जैसवाल अपने अनुभव और संगठनात्मक कौशल के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों एवं विचारधारा को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

गौरतलब है कि हरिकेश जैसवाल को लगभग 25 वर्षों का संगठनात्मक अनुभव है। पार्टी के प्रति उनका समर्पण, मधुर व्यवहार, स्पष्ट विचार, निष्पक्ष कार्यशैली और सेवाभाव उनकी प्रमुख विशेषताएं मानी जाती हैं। इन्हीं गुणों और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

अपनी नियुक्ति पर हरिकेश जैसवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही, वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सहयोगी कार्यकर्ताओं, भाइयों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

हरिकेश जैसवाल

जिला सोशल मीडिया प्रमुख एवं संयोजक

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर मध्य मुंबई

मुंबई, महाराष्ट्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *