महाराष्ट्र ( मुंबई )
हिंदी पत्रिका सम्राट इन्मार्मेशन के स्थापना दिवस व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मैसूर आडिटोरियम माटुंगा मुंबई में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। पत्रिका प्रमुख राजेन्द्र पांडेय के मार्गदर्शन, हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन व वरिष्ठ साहित्यकार कमलाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में देश भर से आए कवियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर जीएसटी कमिश्नर अखिलेश पांडेय,दीपक कुमार लाला, पवन कुमार, दीपक देशपांडे, राकेश कुमार शर्मा, कस्टम कमिश्नर गिरधर पई, समीर गोयल, उदयशंकर झा, मनोज कुमार, भीम सिंह, विजय शुक्ला, आदित्य गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, राजेश मिश्र सहित भारी संख्या में साहित्य रसिक उपस्थित थे।

