भारतीय जनता पार्टी चेंबूर विधानसभा कैंप घाटला मंडल वार्ड क्रमांक 153 द्वारा रत्नागिरी गणपति उत्सव के लिए जाने वाले यात्रियों को मुफ्त बस सेवा को दी गई हरी झंडी.

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई ) – श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर कोंकण निवासियों को उनके गांव सावंतवाड़ी और देवगढ़ (रत्नागिरी)तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी चेंबूर विधानसभा कैंप घाटला मंडल वार्ड क्रमांक 153 द्वारा मुफ्त विशेष बस सेवा का आयोजन किया गया।

इस बस यात्रा को बीजेपी चेंबूर विधानसभा के महामंत्री अनिल बेनीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ ही लोगों को पीने का पानी और नाश्ते में बिस्किट का पैकेट वितरित किया गया ,इस अवसर पर अनिल बेनीवाल साहब,वार्ड अध्यक्ष श्री. विजय देसाई, युवा मोर्चा वार्ड अध्यक्ष आनंद यादव के साथ-साथ बीजेपी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अपना बहुमूल्य सहयोग दिया।

इस मुफ्त बस यात्रा में कई गणमान्य जन ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया जिनमें सचिन तावड़े,विजय पाटिल,दत्ता पवार,सुहास पिलाने,सचतन पोसम,अनिता पाटिल,वैष्णवी पराडकर,
सुभाष जैसवार,पप्पूजी भाटी,राजेश केढेरकर,संजय चौबे,राजन म्हात्रे, शरद वबल, विलास पराडकर,धनंजय कोलेकर, इत्यादि समाज के प्रतिष्ठित सम्माननीय व्यक्तियों ने सभी गणेश भक्तों को मंगल यात्रा की शुभकामनाएं देकर यात्रियों से भरी बस को विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *