सोशल मीडिया फाउंडेशन को बनाया जाएगा खुला वैचारिक मंच – डॉ नितिन शर्मा

Spread the love

नई दिल्ली – सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा माध्यम है जहां पर आम से खास सभी जुड़े हुए है,चाहे आपको न्यूज देना हो चाहे मनोरंजन देखना हो, सोशल मीडिया वैचारिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण मंच है।
आज के समय में इसकी महत्ता किसी से छुपी नहीं है। हर क्षेत्र में आपको आगे आने के लिए सोशल मीडिया आपको सहयोग करता है, इस पर निर्भर हे कि आप उसे कैसे उपयोग करते हो।
23 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया के 8 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे ऐसे में झीलों की नगरी उदयपुर में इसी सोशल मीडिया फाउंडेशन जो कि अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका हे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं नवाचार की शुरुवात पर मंथन उदयपुर में किया जाएगा।
संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्री किशोर भाई भंडारी भी एक जाने माने पत्रकार ,शिक्षाविद, साहित्यकार,सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिज्ञ भी हैं, उनके द्वारा शिक्षा से समाज सेवा , समाज हित राष्ट्र हित जाज्वल्य समाचार,बेबाक संवाद जैसे कई कार्यक्रम सोशल मीडिया फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे हे, सोशल मीडिया फाउंडेशन अपने विचारों को अभिव्यक्त करने सामाजिक मुद्दों को उठाने में पूर्ण समाजिक मंच उपलब्ध करवाता है।
श्री नितिन शर्मा ने बताया कि कई सामाजिक मुद्दों ,सरकारी एवं व्यक्तिगत लापरवाही,भ्रष्टाचार,सामाजिक कुरीतिया एवं अंधविश्वास , महिला एवं युवा सशक्तता एवं रोजगार कार्यक्रमों एवम साहित्यिक रचनाओं को सोशल मीडिया फाउंडेशन द्वारा उठाया एवं प्रचारित किया गया है।
सोशल मीडिया फाउंडेशन जर्नलिज्म एवं मीडिया क्षेत्र में पत्रकारिता कॉलेज शीघ्र ही शुरू करेगा जहां पर अच्छी पत्रकरिता के साथ नए युवाओ एवं महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ जोड़ा जाएगा।सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी एक प्रभावी माध्यम व्यापार एवं विपणन एवं मनोरंजन का बनता जा रहा है ऐसे में इसे भी सोशल मीडिया मंच द्वारा मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *