उत्तर प्रदेश(वाराणसी)- पूर्वांचल की पुण्यभूमि एक बार फिर आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित होने जा रही है, जब योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज, संस्थापक – श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर (महाराष्ट्र) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष(भाजपा संत प्रकोष्ठ) तथा योग प्रमुख –आध्यात्मिक मोर्चा, महाराष्ट्र प्रदेश, विशेष “नाद योग एवं संस्कृति संकल्प यात्रा” के अंतर्गत जौनपुर और वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं। प्रमुख कार्यक्रम स्थल: पंडित सूर्यमणि त्रिपाठी इंटर कॉलेज, जौनपुर, श्री अवध नारायण बालिका इंटर कॉलेज, कुटीर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चक्के,आनंद जयपुरिया स्कूल, तरना (वाराणसी),एस. एन.ग्लोबल स्कूल, जौनपुर,सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जौनपुर,श्री हरि नारायण पाण्डेय आदर्श संस्कृत महाविद्यालय इन सभी संस्थानों में “आदर्श छात्र संकल्प कार्यक्रम” के अंतर्गत योगीराज न केवल नाद योग (ध्वनि द्वारा साधना), संस्कार आधारित शिक्षा, एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की ज्योति प्रज्वलित करेंगे, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मचिंतन, आत्मसंयम और आत्मविकास के मार्ग पर प्रेरित भी करेंगे। “नाद योग और संस्कृति ही राष्ट्र की सच्ची नींव हैं”
योगीराज का स्पष्ट और सारगर्भित संदेश “आज की पीढ़ी को शोर नहीं, मौन चाहिए। संगीत नहीं, नाद चाहिए। शिक्षा नहीं, संस्कार चाहिए।
पूर्वांचल में जोश चरम पर:
स्वागत की तैयारियाँ ज़ोरों पर क्षेत्र की जनता, छात्र और शिक्षकगण योगीराज जी के स्वागत को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं। कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, समाजसेवी और प्रशासक इस ऐतिहासिक दौरे में सहभागी बनने को आतुर हैं डॉ. अजयेंद्र दुबे (प्रबंधक, कुटीर स्नातकोत्तर महाविद्यालय),धरमिंदर मेनन (प्रधानाचार्य, आनंद जयपुरिया स्कूल ) तरना,बृजेश पांडेय (डायरेक्टर, एस. एन. ग्लोबल स्कूल )नवीन सिंह (डायरेक्टर सोनम कंस्ट्रक्शन) श्री जयानंद श्रीवास्तव(डायरेक्टर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल) श्री इंद्र कुमार चौबे ‘पल्लू'(प्रशासक, श्री अवध नारायण बालिका इंटर कॉलेज)अश्वनी तिवारी, आशुतोष मिश्रा, डी.एस. यादव, मुन्ना सिंह सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधि

