स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चेंबूर वार्ड क्रमांक 153 द्वारा आयोजित तिरंगा रैली का आयोजन हुआ संपन्न.

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई, चेंबूर ) – आज पूरे भारत देश में आजादी की 79 वर्षगांठ को पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है।
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चेंबूर कैंप घाटला मंडल के वार्ड क्रमांक 153 की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
भाजपा चेंबूर मंडल महासचिव अनिलजी बेनीवाल के मार्गदर्शन में एवं वार्ड अध्यक्ष श्री विजयजी देसाई साहब एवं महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती वैष्णवी पराड़कर जी के नेतृत्व में आज तिरंगा रैली खरदेव नगर सावली नाका,आनंद नगर,दुर्गादेवी मैदान,बेनीवाल हाउस, विट्ठल रखुमाई रोड, संतोष नगर, केलकर वाडी, घटला गांव, विजय दुर्गा, स्टार क्रीड़ा मंडल, अठारा झोपड़ी, गणपति मंदिर, खरदेव नगर सब्जी मार्केट, अमरनाथ हाई स्कूल से निकाली गई।

इस तिरंगा रैली शोभा यात्रा में भाजपा वार्ड क्रमांक 153 के सभी पदाधिकारी,महिला,पुरुष और युवा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में बच्चे,महिलाएं और नागरिकों द्वारा भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाते हुए बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
तिरंगा यात्रा जुलूस का समापन श्री वैभव नगर बिल्डिंग नंबर 2, पंचतीर्थ मंदिर में हुआ इस अवसर पर अनिल जी बेनीवाल जी ने उपस्थित पदाधिकारियों के साथ-साथ शोभायात्रा में भाग लेने वाले बच्चों और नागरिकों को बहुत ही अनुशासित और सुंदर तरीके से शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया,साथ ही सभी को स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दीं। तिरंगा यात्रा रैली को सफल बनाने में महिला वार्ड अध्यक्षा श्रीमती वैष्णवी पराडकर,एवं युवा वार्ड अध्यक्ष श्री आनंद यादव , जगदीश पराडकर धर्मवीर चौधरी,प्रमोद पांडे,भारत राऊत,रामचंद्र कोकरे,रंजन अमीन,सचिन तावड़े, दत्ता पवार, डिंपल सिंह, रामजन्म गुप्ता,सचतन पोसाम,अनीता पाटिल,उषा गोडके जी का विशेष योगदान रहा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *