मध्यप्रदेश ( भोपाल / रीवां ) –
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मध्य प्रदेश इकाई घोषित कर दी गई है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र और राष्ट्रीय संयोजक डाक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय के अनुमोदन पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया ने पुरुषोत्तम मिश्र को पुनः प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है | उक्त जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश कुमार पवन ने दी | श्री पवन ने बताया कि इसके साथ ही चार प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जो क्रमशः संजय तिवारी संपादक स्टार पॉइंट , सुधीर त्रिपाठी ब्यूरो प्रमुख प्रखर चेतना शहडोल, पुष्पराज कुशवाहा दैनिक भास्कर सतना, प्रवीण तिवारी प्रधान संपादक प्रखर चेतना, मुख्य महासचिव राजकुमार बजाज संपादक लेखनी देखनी, महासचिव वीरेन्द्र मिश्रा विंध्य भारत, कोषाध्यक्ष विजय कुमार नागवानी दैनिक आर्यावर्त टुडे, प्रवक्ता मीडिया प्रभारी दिलीप त्रिपाठी संपादक पहाड़ीखेरा एक्सप्रेस , सचिव धीरू सिंह संपादक जन विमर्श, संयुक्त सचिव बसंतलाल सिंह प्रतिनिधि प्रखर चेतना एवं महेश प्रसाद शुक्ला व डी.पी. पटेल को कार्य समिति का सदस्य एवं प्रांतीय संरक्षक जगदीश प्रसाद सक्सेना संपादक चन्द्र किरण पत्रिका को बनाया गया है। नवगठित प्रांतीय इकाई के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने कर्तव्यों के प्रति लगन निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं।