अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आकाशवाणी विविध भारती से प्रसारित होगी पालघर पीठाधीश्वर की विशेष योग चर्चा.

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई ) 20 जून 2026.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के शुभ अवसर पर 100 दिवसीय योग महोत्सव के अंतर्गत पालघर पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज की विशेष योग वार्ता का प्रसारण 20 जून 2026, प्रातः 11:30 बजे आकाशवाणी – विविध भारती से देशभर में किया जाएगा।

इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)” को केंद्र में रखकर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में योग, प्राणायाम, ध्यान, संगीत एवं भारतीय जीवन शैली पर अत्यंत प्रेरणादायक चर्चा की गई है।

इस अवसर पर विविध भारती के निदेशक श्री जुबेर खान जी तथा वरिष्ठ उद्घोषक श्री युनुस खान जी ने पालघर पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान योग को जन-जन तक पहुँचाने, निरोग एवं संतुलित जीवन के निर्माण तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर सारगर्भित संवाद हुआ।

विशेष वार्ता की एक अनूठी विशेषता यह भी है कि इसमें योग के साथ बांसुरी संगीत एवं ध्यान साधना का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत किया गया है। योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज ने बताया कि बांसुरी की मधुर ध्वनि के साथ किया गया ध्यान मन को एकाग्र, शांत एवं आनंदमय बनाता है तथा मानसिक तनाव को कम करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है।

विश्वास व्यक्त किया गया कि यह विशेष प्रसारण विविध भारती के करोड़ों श्रोताओं के लिए प्रेरणादायक एवं स्वास्थ्यवर्धक सिद्ध होगा तथा योग को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पालघर पीठ एवं श्री हरि नारायण सेवा संस्थान ने देश-विदेश के सभी योग प्रेमियों एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 20 जून 2026 को प्रातः 11:30 बजे आकाशवाणी विविध भारती पर इस विशेष योग वार्ता को अवश्य सुनें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी सुनने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिकाधिक लोग योग, ध्यान एवं भारतीय जीवन-दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें।

“योग अपनाएँ – स्वस्थ आयु पाएँ, स्वस्थ भारत – समर्थ भारत बनाएँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *