पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मुंबई की जनसभा को संबोधित करेंगे सुभाष चंद्र जी बोस के पौत्र चंद्र कुमार बोस

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई ) – पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी ,आजाद हिंद फौज के सरसेनापति नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र चंद्र कुमार बोस मुंबई की जनसभा को करेंगे संबोधित.

जय हिंद सैनिक संस्था ने आगामी 5 जून 2026 को शाम 4 बजे आरजू सभागृह पारसमणी/ रत्नमणि बिल्डिंग 3 माला दादर (ईस्ट) रेल्वे स्टेशन/ कैलाश लस्सी वाला के पास, विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वर्तमान ऊर्जा संकट और ग्रीन एनर्जी विषय पर एक जागरूकता सभा का आयोजन किया है।

यह जानकारी देते हुए मुंबई के पूर्व उप मेयर,जय हिंद सैनिक संस्था के संरक्षक और शिवसेना (महायुति) के नेता बाबूभाई भवानजी ने बताया कि इस सभा को नेता जी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र श्री चंद्र कुमार बोस और सुप्रसिद्ध पर्यावरण विशेषज्ञ एडवोकेट श्री गिरीश राउत संबोधित करेंगे।

 

भवानजी द्वारा हरित ऊर्जा की सलाह 

हरित ऊर्जा वह ऊर्जा है जो प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त होती है और पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाती है। इसमें सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा, और जैविक ऊर्जा शामिल हैं। हरित ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने से प्रदूषण कम होता है, और पृथ्वी का संरक्षण होता है।

हरित ऊर्जा के उपयोग से वायु” प्रदूषण में कमी आती है ,जिससे ग्लोबल वार्मिंग की समस्या कम होती है। यह प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में मदद करता है और जैव विविधता को सुरक्षित रखता है।

भवानजी ने सभी राष्ट्र भक्त लोगों से इस सभा में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि श्री चंद्र कुमार बोस जी आगामी 5 जून से 7 जून तक मुंबई में रहेंगे और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस बीच जो भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार वाली संस्थाएं श्री बोस को बुलाना के कार्यक्रम रखना चाहती हैं, वे मुझसे (बाबुभाई भवानजी) मोबाइल नंबर 9819851828 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *