राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश जी और ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज के संयुक्त तत्वावधान में समाज उत्थान कार्यों की शुरुआत.

Spread the love

गुजरात (सूरत)- अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच, नई दिल्ली और श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर (मुंबई, महाराष्ट्र) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश जी एवं ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज द्वारा समझ के उत्थान, गौसेवा, जीव दया, अहिंसा, स्वास्थ्य और समृद्धि के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार और नाद योग के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया।
गुजरात प्रवास के प्रथम दिन योगीराज भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज का सूरत के श्री कीर्ति वीरवाल भवन जैन स्थानक पर भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर श्री जगन्नाथ जी ने समूची व्यवस्था को अत्यंत भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न किया।
योगीराज भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज ने चल रहे पर्युषण पर्व के अवसर पर नवकार महामंत्र को बांसुरी पर मधुर स्वरों में प्रस्तुत किया, जिससे संपूर्ण सभागार मंत्रमुग्ध हो उठा और उपस्थित जनमानस आध्यात्मिक आनंद से भर गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री राम मणि त्रिपाठी जी ने किया।
यह 5 दिवसीय गुजरात यात्रा बच्चों की उन्नति और प्रगति के लिए संकल्पित है, जिसमें समाजहित और संस्कृति संरक्षण के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *