महाराष्ट्र ( पालघर,नालासोपारा)- स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मुंबई से सटे शहर नालासोपारा पश्चिम के श्री प्रस्था कंप्लेक्स मे भव्य ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि सुप्रसिद्ध डॉ.श्री निलेश वानखेडे जी के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री प्रस्थ ३ रा रोड को -आप हौसिंग सोसायटी फेडरेशन लि. द्वारा विगत वर्षों से किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष श्री अमृत पोल जी के साथ सभी कमेटी मेंबर्स का सराहनीय योगदान रहता है। इस अवसर पर विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।
भारतवर्ष समाचार टी.वी.चैनल से खास बातचीत में डॉ.निलेश वानखेडे जी ने कहा भारत की जनता को स्वास्थ और शिक्षा के लिए जनजागृति लाने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। स्वास्थ और शिक्षा के द्वारा ही देश का विकाश संभव है।












