MSME दिवस पर रांची से होगा एमएसएमई पीसीआई (MSME PCI) की नई योजनाओं की शुरूआत

Spread the love

MSME दिवस, रांची से होगा MSME PCI की नई योजनाओं की शुरूआत

 

महाराष्ट्र ( मुंबई ) आज 27 जून को अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई पीसीआई दिवस मनाया जाता है,भारत सरकार के 2047 के विकसित भारत के विजन में  एमएसएमई पीसीआई का बड़ा रोल रहेगा . ऐसे में अनेकों योजनाएं सरकार के द्वारा जो चल रही है उन्हें जन जन तक पहुंचाने का एक बड़ा कार्य msme प्रमोशन काउंसिल, भारत करता है. आज इस अवसर पर एमएसएमई पीसीआई कुछ नई शुरुवात करेगा. भारत में कृषि , फूड प्रोसेसिंग , स्टोरेज एवं ग्रीन एवं क्लीन एनवायरनमेंट के कार्यों को गति देने , इसमें लोगो , महिलाओं ,युवाओं की सहभागिता को बढ़ाने के लिए इस अवसर पर ev प्रमोशन द्वारा प्रदूषण मुक्त वातावरण एवं ev इंडस्ट्री को प्रमोट करने के उद्देश्य से स्टूडेंट प्राइड एवं माय प्राइड (मेरा गर्व ) इलेक्स्कूट्रिक व्हीकल्स टी लॉन्च की जाएगी , साथ ही महिला सहभागिता एवम उद्यमिता के लिए रानी लक्ष्मीबाई महिला नव उद्यमी योजना एवं 2047 में विकसित भारत विजन के क्रम में 2030 तक 100000 नव उद्यमियों को जोड़ने के लिए एवम चयनित कर प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर नव उद्यमी योजना को गति प्रदान करने हेतु पुन: लॉन्च किया जाएगा .एमएसएमई पीसीआई भारत उत्तर पूर्वी राज्यों में विशेष अभियान के तहत भी नव उद्यमी बना रहा है।

झारखंड रांची में काउंसिल द्वारा श्री बिरसा मुंडा नव उद्यमी योजना एवम श्री शिबू सोरेन एमएसएमई ग्रामीण स्वरोजगार योजना शुरू की जाएगी।

इस अवसर पर काउंसिल के चेयरमैन श्री विजय कुमार , निदेशक श्री शैलेन्द्र सिंह , उत्तर पूर्व एवं मणिपुर प्रमुख से एनबी सिंह मौजूद रहेंगे।

एमएसएमई पीसीआई के समस्त कार्यों को स्वदेशी इंडस्ट्रीज एवं लीजिंग लिमिटेड , ने अपना सहयोग दिया है ताकि एमएसएमई से जन जन जुड़ सके।

स्वदेशी राजस्थान के सालासर के समीप फूड पार्क , उदयपुर में राजस्थान का सबसे बड़ा निजी फूड पार्क , एवं नॉर्थ ईस्ट में नव उद्यमियों को एमएसएमई के सहयोग से खड़ा कर रहा है।

स्वदेशी के स्टूडेंट प्राइड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से भी हर विद्यार्थी अपना गाड़ी रखे इस विजन को आगे बढ़ाया गया है. स्वदेशी लिमिटेड के चेयरमैन चेयरपर्सन श्रीमती जयश्री राधेश्याम शर्मा ने एमएसएमई में नव उद्यमियों के जुड़ने में खुशी व्यक्त किया एवं स्वदेशी की और से पूर्ण सहयोग का आश्वाशन दिया।

स्टूडेंट प्राइड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से ग्रामीण अंचलों में जहां साधनों का अभाव है वह पर हर बच्चा आत्मनिर्भर बनेगा एवं परिवार को सहयोग करेगा इसका सोच रखा गया है. गाड़ी की कीमत बहुत कम रखी गई हे जिसकी बुकिंग एमएसएमई प्रमोशन काउंसिल , भारत द्वारा की जाएगी . कार्यक्रमों एवम योजनाओं की संकल्पना श्री नितिन शर्मा की हैं, योजनाओं द्वारा महिलाओं एवम युवाओं को लाभ एवम अवसर प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *