एमएसएमई पीसीआई (MSME PCI)  करेगी प्रधानमंत्री वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना का प्रमोशन ,1 लाख उद्यम लगवाने का लक्ष्य.

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई ) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी योजना एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत एमएसएमई पीसीआई ( MSME PCI )  भारत के सभी ग्रामपंचायत स्तर पर चाइल्ड यूनिट (माइक्रो ) एवं जिला स्तर पर मदर यूनिट लगाने के लिए इच्छुक युवाओं , ग्रुप्स से आवेदन आमंत्रित कर रही है. इसमें मुख्य फोकस लोकल उत्पाद के प्रोसेसिंग पर रहेगा साथ ही अन्य माइक्रो उद्योग भी लगाए जाएंगे . इकाइयों के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण भी प्रदान किया जाएगा .विभिन्न यूनिट्स 10 लाख से लेकर 10 करोड़ तक की होगी. इस योजना का नाम एमएसएमई पीसीआई (MSME PCI) ने”ODOP सक्षम ” दिया है, इस योजना के अंतर्गत 2030 तक 1 लाख नव उद्यमी तेयार कर नव उद्यम लगाने का लक्ष्य एमएसएमई ( MSME) की समस्त भारत की टीम ने किया है।

उल्लखेनीय है कि एमएसएमई पीसीआई समस्त राज्य एवम केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रसारित करने का कार्य करती है।

पहले दौर में 50 जिलों का चयन किया जा रहा है जहां पर पायलट तौर पर कार्य किया जाएगा .विभिन्न वित्तीय संस्थानों एवम कॉरपोरेट्स ने इसमें सहभागिता का रुचि दिखाया है।

इसके लिए स्वदेशी के साथ करार किया गया है जो कि यूनिट सेटअप एवं उत्पाद क्रय विक्रय में पूर्ण सहयोग करेगी।

एमएसएमई ( MSME PCI ) एक जिला एक उत्पाद के लिए “ODOP एक्सपीरियंस सेंटर “एवम प्रदर्शनी भी हर राज्य के राजधानियों एवम मुख्य शहरों में लगा रही है जहां पर इन उत्पादों की खरीद की जा सकेगी .एक ODOP उत्पाद लैब भी दिल्ली में लगाई जा रही है जहां पर हर जिले की जानकारी मिल पायेगी .MSME मंत्रालय श्री जीतन राम मांझी के पास है एवम फूड प्रोसेसिंग का मंत्रालय श्री चिराग पासवान के पास है, एक जिला एक उत्पाद प्रधानमंत्री का विजनरी प्रोजेक्ट है।

आवेदन एमएसएमई पीसीआई (MSME PCI) की वेबसाइट www.msme PCI.in एवम मेल O(DOP@MSMEPCI.in पर किए जा सकते है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *