मुंबई में अनधिकृत मस्जिद निर्माण का मुद्दा गरमाया! तीन महीने बाद भी कार्रवाई नहीं, विश्व हिंदू परिषद ने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्रजी चव्हाण के समक्ष उठाया मामला.

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई )  विश्व हिंदू परिषद, शहर जिला अंधेरी पूर्व के प्रतिनिधियों ने आज महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री रवींद्रजी चौहान से मुलाकात कर अंधेरी पूर्व क्षेत्र में कथित अनधिकृत निर्माण एवं भूमि से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

बैठक के दौरान कुछ महीने पहले बीएमसी क्षेत्र में कथित अनधिकृत मस्जिद निर्माण के विरोध में निकाले गए आक्रोश मोर्चे का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधियों ने बताया कि उस समय स्थानीय विधायक, प्रभाग समिति अध्यक्ष, संबंधित बीएमसी अधिकारी एवं डीसीपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आश्वासन दिया गया था कि प्रस्तुत दस्तावेजों की 15 दिनों के भीतर जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन तीन महीने बीत जाने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। इसी बीच यह मामला न्यायालय तक पहुंच गया।

आज की मुलाकात में पूरे घटनाक्रम और प्रशासन को दिए गए आश्वासनों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्रजी चौहान के समक्ष रखी गई।

प्रदेश अध्यक्ष रवींद्रजी चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित स्तर पर इस विषय को उठाने और आगे आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

अब देखना होगा कि इस मामले में संबंधित प्रशासन क्या कदम उठाता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है।

जनता की निगाहें अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *