संगठन को सशक्त बनाने के लिए संगठन का हर व्यक्ति महत्वपूर्ण – डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय

Spread the love

 

मध्यप्रदेश ( भोपाल ) – भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह विधायक विश्रामगृह खण्ड क्रमांक दो भोपाल के सभागार में अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए संगठन का हर सदस्य महत्वपूर्ण होता है, कोई भी पदाधिकारी ब्लॉक या तहसील स्तर का उतना ही जिम्मेदार है जितना राष्ट्रीय पदाधिकारी। एक एक ग्यारह हो जाते हैं लेकिन यदि एक एक दो ही माने तो भी संगठन काफी सशक्त हो सकता है, जरूर केवल दृढ़ इच्छा शक्ति की है। निश्छल भावों से लिया गया संकल्प अवश्य पूर्ण होता है। इसलिए संगठन के सभी पदाधिकारी यदि ग्यारह ग्यारह सदस्य नहीं बना सकते तो एक एक सदस्य बनाए तो भी संगठन काफी मजबूत हो सकता है। वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पत्र एवं अंग वस्त्रम से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रांतीय महासचिव राकेश शर्मा रहे।

प्रांतीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने उपस्थित पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का प्रति व्यक्ति संगठन के लिए जिम्मेदार है यदि संगठन को मजबूत बनाना है तो सदस्यता अवश्य कराना चाहिए जो साथी केवल परिचय पत्र प्राप्त करने के लिए संगठन के सदस्य बनते हैं उन्हें सदस्य नहीं बनना चाहिए।

कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह राठौर, डॉ श्रीनिवास चौबे, राष्ट्रीय देश दर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रदीप सिंह, राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य घनश्याम दास खरे, गुजरात के प्रांतीय प्रभारी रोहिताश जांगिड़, प्रांतीय संगठन सचिव अरुण तिवारी, प्रभुनाथ पाण्डेय संभागीय अध्यक्ष रीवा, प्रीतम महाजन जिलाध्यक्ष बुरहानपुर, राजीव कुमार पान्डेय जिलाध्यक्ष मऊगंज, संगीता पटेल आदि पत्रकार साथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय सचिव डॉ मनोज पाठक ने किया। प्रदीपमणि तिवारी ध्रुव भोपाली ने अपनी कविताएं एवं गजल प्रस्तुत कर कार्यक्रम को हसीन बनाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय तिवारी, प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप त्रिपाठी ,भोपाल जिला प्रवक्ता राम सुशील शर्मा , जिला कोषाध्यक्ष शिवांश गौतम, संयुक्त सचिव रजनीश पयासी, महासचिव प्रवीण तिवारी, सहसचिव सुजीत जोर्ज ,सीहोर अध्यक्ष अजय पेरवाल, संभागीय महासचिव रीवा विपिन मिश्रा , रामपुर बाघेलान तहसील अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी, श्रीकांत जैन, जितेन्द्र सिटोले , सुधीर शुक्ला ,अनुराग द्विवेदी, ठाकुर प्रसाद मिश्रा, विपिन चौहान ,डॉ श्रीनिवास चौबे, नारायण पटेल ,आकाश पान्डेय, सुनील कुमार, राकेश व्यास, देवी दयाल सिंह ,अजय नारायण बारी, अजीत कुमार, संजय सिंह के साथ ही काफी संख्या में साहित्य कार, पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *