पीएस फाउंडेशन के तत्वावधान एवं स्वीकृति प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में महिला दिवस आयोजन हुआ सम्पन्न.

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई , अंधेरी पूर्व ) – 8 मार्च 2026 विश्व महिला दिवस के अवसर पर पीएस फाउंडेशन की अध्यक्षा एवं शिवसेना नेता स्वीकृति प्रदीप शर्मा जी द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। रविवार 8 मार्च के दिन अंधेरी स्थित अपनी ऑफिस के प्रांगड़ में स्वीकृति शर्मा जी द्वारा सैकड़ों महिलाओं को सम्मानित किया गया ,इन सभी महिलाओं ने न केवल पारिवारिक सामाजिक जिम्मेदारियों का सफलता का निर्वाहन करती है बल्कि अपनी मेहनत, ईमानदारी से घर परिवार, बच्चों की पढ़ाई लिखाई का ख्याल रखते हुए समाज सेवा से जुड़े कार्य भी करती है।

कई वर्षों से पीएस फाउंडेशन द्वारा मुंबई के अंधेरी पूर्व की जनता को पीएस फाउंडेशन की एंबुलेंस सेवा के जरिए कई प्रकार की बीमारियों का इलाज भी किया जाता है एवं समय समय पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त दवाई एवं ऑपरेशन का खर्च दिया जाता है।

स्वीकृति प्रदीप शर्मा जी न केवल नारी शक्ति के प्रति समर्पण, लगाव को सच्चे मन से निभाती आ रही है बल्कि इन महिलाओं को उनकी बड़ी बहन, मार्गदर्शक के रूप में सभी प्रकार से समय समय पर उनकी आर्थिक , सामाजिक तौर पर देखभाल एवं सहयोग भी करती है।

8 मार्च को पूरा देश नारी शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अपने स्नेह संदेश को सोशल मीडिया पर व्यक्त कर रहा था इसी अवसर पर अंधेरी पूर्व पीएस फाउंडेशन द्वारा इन महिलाओं को उनकी ताकत, हिम्मत और साहस को सलाम किया जा रहा था।

इस कार्यक्रम में पीएस फाउंडेशन के संस्थापक जाने माने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पूर्व महाराष्ट्र पुलिस अधिकारी एवं स्वीकृति शर्मा जी के पति प्रदीप शर्मा जी ने सभी लोगों का अभिवादन किया।

पीएस फाउंडेशन संस्था के पदाधिकारी बिपिन देवानी जी एवं उनकी पत्नी श्रीमती नीतू बिपिन देवानी ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें महिला दिवस के मौके पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *