मुंबई के अंधेरी स्थित कंट्री क्लब में मुंबई फ़ैशन शो का भव्य कार्यक्रम हुआ सम्पन्न.

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई )- मुंबई के अंधेरी पूर्व में स्थित कंट्री क्लब में आज मुंबई फैशन शो का किया गया आयोजन , इस आयोजन में कई युवतियां हुई सहभागी, इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक बीजल संघवी जी ने कार्यक्रम को बहुत ही शानदार तरीके से कार्यान्वित किया एवं कई टीवी सीरियल के प्रसिद्ध एक्टर ऐंकर, वॉइस आर्टिस्ट कमल घिमिरे एवं एडवोकेट उपासना पांडे ने जूरी एवं सेलिब्रिटी मेहमान के रूप में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई एवं फैशन शो के विजेता का सिलेक्शन करके उन्हें क्राउन और ट्रॉफी दिलाकर सम्मानित किया, इस मुंबई फैशन शो में जीनल गोहिल बनी मिस मुंबई की विजेता एवं गीता दवे जी बनी सीनियर सिटीजन विजेता , रिंकल गाला जी को मिसेज मुंबई विजेता घोषित किया गया साथ ही दीपाली जाधव जी को ऑनलाइन क्राउन कॉन्टेस्ट की विजेता के पुरस्कार से किया गया सम्मानित, कार्यक्रम के आयोजकों एवं प्रतियोगियों को लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही कार्यक्रम करने का किया आग्रह.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *