विश्व ध्यान दिवस पर योगीराज की बांसुरी की धुन पर करेंगे ध्यान।
महाराष्ट्र (मीरा रोड ) – संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित वर्ल्ड मेडिटेशन डे के अवसर पर 21 दिसंबर, रविवार को मीरा रोड में एक विशेष सामूहिक ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बोरीवली सब ज़ोन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर 2500 से अधिक राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करनेवाले राजयोगी भाई एवं बहनें एक साथ मेडिटेशन कर समस्त विश्व में शांति के प्रकंपन फैलायेंगे।
ध्यान सत्र को और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज (संस्थापक श्री हरि नारायण सेवा संस्थान पालघर,अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच नई दिल्ली संत प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,भाजपा आध्यात्मिक आघाड़ी योग प्रमुख महाराष्ट्र प्रदेश) अपनी मधुर बांसुरी के धुन पर करेंगे ध्यान। बांसुरी की यह धुन श्वास, मन और चेतना को एक लय में जोड़ते हुए उपस्थित सभी ध्यानी साधकों को गहरे ध्यान की अवस्था तक ले जाएगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक भाई हरिश मोयल द्वारा एक नया मेडिटेशन गीत का विमोचन किया जाएगा। साथ ही वे इस गीत की लाइव प्रस्तुती भी देंगे ।
मेडिटेशन अनुभूति के पश्चात भागवत आचार्य श्री रसिक महाराज तथा जगदगुरु सुर्याचार्य श्री कृष्ण देव गिरी जी उपस्थित जनसमूह को सकारात्मक और प्रेरणादायक विचार साझा करेंगे, जो जीवन में शांति और संतुलन लाने में सहायक होंगे।
यह संपूर्ण कार्यक्रम बीके दिव्या दीदी (डायरेक्टर, उत्तर मुंबई, ब्रह्माकुमारीज़) के सानिध्य में सम्पन्न होगा तथा कार्यक्रम का मंच संचालन बीके संगीता बहन द्वारा किया जाएगा।
