उत्तर प्रदेश (लखनऊ)- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा० द्वारा संचालित अभियान ब्राह्मण चलचित्र संचार प्रभावक प्रतिभा सम्मान ( ब्राह्मण सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ऑनर ) के तहत एक और हमारे समाज की बेटी श्रीमति दीपिका शुक्ला जी जो अपने भारतीय पोशाक में चलचित्र के माध्यम से वर्तमान की स्त्रीवादी विचार धारा को आईना दिखा रही हैं इन्हें आज केंद्रीय कार्यालय लखनऊ कार्यालय में सम्मानित कर संगठन में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजिका का पद भी प्रतिपादित किया गया है, हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप सदैव स्वस्थ रहें। आपकी प्रतिभा और सकारात्मक ऊर्जा से आपने सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आपकी रचनात्मकता और प्रेरणादायक विचारों ने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।



