नाशिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Spread the love

नाशिक- महाशिवरात्रि के अवसर पर नाशिक के त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर में आज भारी संख्या में श्रद्धालु दिखाई दिए , इस अवसर पर वहां पुलिस प्रशाशन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई पड़ा साथ ही त्रयंबकेश्वर मंदिर संस्थान ने भी अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया था ताकि की किसी भी अनहोनी , अफरातफरी से बचा जा सकें ,फिर भी कुछ श्रद्धालुओं ने जूते चप्पल रखने की सुव्यवस्था न होने और भीड़ ज्यादा होने से थोड़े से नाराज़ दिखाई पड़े.

महाशिवरात्रि के दिन ऐसा माना जाता है जो भी भक्त व्रत करने और  शिवजी की पूजा अर्चना करता है उसकी मनोकामना महादेव पूरी करते ही है, इसलिए शिवजी को प्रसन्न करने के लिए देवाधिदेव महादेव के भक्त फूल के अलावा बेल पत्र चढ़ाते है क्योंकि इस दिन पौराणिक कथाओं के अनुसार बेल पत्र की विषेश महिमा है और शिवजी के प्रिय व्यंजन धतुरा  को भी चढ़ाया जाता है.

One thought on “नाशिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *