साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा साहित्यकार सत्कार आपके द्वार योजना में होगा तीन वरिष्ठ साहित्यकारों का अभिनंदन.

Spread the love

उत्तर प्रदेश (प्रयागराज)
उत्कृष्ट साहित्यिक पुस्तकों के प्रकाशक साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा विगत वर्ष से चलाई जा रही *साहित्यकार सत्कार: आपके द्वार* सम्मान योजना के अन्तर्गत नगर के तीन वरिष्ठतम ख्यातिप्राप्त साहित्यकार पं० दया शंकर पाण्डेय , पं० राम लखन शुक्ल और श्रीराम मिश्र तलब जौनपुरी जी को उनके अल्लापुर आवास पर एक अगस्त को अपराह्न तीन बजे से प्रकाशन द्वारा साहित्य रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा।
सम्मान समारोह की अध्यक्षमा डा० बालकृष्ण पाण्डेय जी करेंगे और मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० मुनेश्वर मिश्र जी रहेंगे। शुक्रवार दिनांक एक अगस्त को अपराह्न तीन बजे से तीनों साहित्यकारों को उनके विशिष्ट साहित्यिक अवदान के लिए साहित्य रत्न सम्मान में अंगवस्त्र , सम्मान पत्र ,प्रतीक चिह्न व पुष्पहार एवं साहित्य के साथ अभिनंदित किया जाएगा। डॉ योगेन्द्र कुमार मिश्र विश्व बंधु एवं डॉ राम लखन चौरसिया वागीश ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि समरोह को गरिमामय बनाने के लिए कई साहित्यकार उपस्थित रहेंगे जो साहित्यांजलि प्रकाशन के व्यवस्थापक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय के स्वागत एवं संचालन में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *