महाराष्ट्र ( मुंबई ) भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थित बहुत खराब होती जा रही है, दोनों ही देशों में भीषण जंग जारी है इस जंग में गुरुवार 8 मई को जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर चल रहे पाकिस्तानी हमले में जवान एम मुरली श्रीराम नाईक शहीद हो गए.
मुरली नाईक घाटकोपर के कामराज नगर का रहने वाला जवान है, इस दुखद घटना से मुंबई और आंध्र प्रदेश में मातम छा गया है।
नाइक परिवार, मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला था, कुछ साल पहले मुंबई में स्थानांतरित हो गया था। नाइक परिवार कामराज नगर घाटकोपर के एक चॉल में रहता था। हालांकि, कुछ दिन पहले पुनर्विकास परियोजना में शामिल होने के कारण चाल को ध्वस्त कर दिया गया था। घर ध्वस्त होने के बाद परिवार आंध्र प्रदेश वापस आया था।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए राज्य के सैनिक मुरली नाइक को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि नाइक श्री सत्य साईं जिले के गोरंटला मंडल के निवासी थे।
नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद मुरली नाइक को मेरी श्रद्धांजलि। मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’