मध्यप्रदेश ( जबलपुर ) भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुंबई के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने बताया कि खास करके मुंबई में नशाखोरी बढ़ता जा रहा है इस संदर्भ में मुंबई मे जनजागृति अभियान चलाएगा और इस अभियान में सर्व धर्म के साधु संतों, एवम अनेक समाज सेवी संस्थाए जुडेगी।
धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा गठित भगवती मानव कल्याण संगठन एक अखिल भारतीय जन कल्याणकारी संगठन है, जिससे देश के करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं, संगठन समाज में आपसी भाईचारा, नशामुक्त, मांसाहारमुक्त, चरित्रवान, चेतनावान, पुरुषार्थी एवं परोपकारी समाज के निर्माण के साथ ही जातिभेद, छुआछूत, सांप्रदायिकता आदि सामाजिक बुराइयों को दूर करके समस्त जाति संप्रदाय को एक सूत्र में पिरोने का आध्यात्मिक कार्य कर रहा है। इस संस्था के मार्गदर्शन मे पूरे भारत भरमे जनजागृति की जाएगी।
नशा जिससे परिवार बर्बाद हो रहे हैं बच्चों एवं महिलाओं का जीवन बदतर होता जा रहा है नशे जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन पिछले 27 वर्षों से कार्य कर रहा है।
भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रयास से अब तक 25 लाख से अधिक परिवारों को नशामुक्त किया जा चुका है।
इसी क्रम में भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन पूजा शुक्ला जी के नेतृत्व में संस्कारधानी को नशामुक्त बनाने के उद्देश से आज नशामुक्त जबलपुर जनजागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया।
इस यात्रा में केंद्रीय महासचिव श्री अजय अवस्थी जी एवं सिद्धाश्रम चेतना आरुणि की भी शामिल रही। यात्रा में लगभग 10000 लोग शामिल हुए और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया।
यात्रा के साथ चल रहे रथ जिसमें माता भगवती आदिशक्ति जगजननी जगदंबा एवं परमपूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की संयुक्त छवि रखी है, को लोगों ने नमन किया और जगह जगह फूल, नारियल आदि भेंट कर हजारों ने यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा दमोहनाका, मिलौनीगंज, बड़ा फुहारा, विक्टोरिया, करमचंद्र चौक, रसल चौक, चौथा पुल, गोरखपुर मार्केट, छोटी लाइन, शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती, मालवीय चौक से होते हुए सिविल सेंटर पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया ।
उद्बोधन के क्रम में केंद्रीय अध्यक्ष शक्ति स्वरुपा बहन पूजा शुक्ला जी बताया कि परमपूज्य गुरुदेव जी महाराज ने प्रत्येक मानव के तीन कर्तव्य बताएं है मानवता की सेवा, धर्म की रक्षा एवं राष्ट्र की रक्षा।
मानवता की सेवा – पिछले 27 वर्षों से भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा करोड़ों लोगों को नशा -मांसाहार से मुक्त कर माता भगवती की साधना आराधना के पथ पर बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है भगवती मानव कल्याण संगठन आप सभी का आवाहन करता है कि आइए हम सभी मिलकर समाज को नशे मांसाहार जैसी बुराइयों से दूर करने का प्रयास करें।
धर्म की रक्षा – प्रत्येक मानव का कर्तव्य है कि वह अपने धर्म की रक्षा करें धर्म की रक्षा का तात्पर्य यह नहीं है कि हम दूसरों के धर्मों का अपमान करें धर्म की रक्षा का तात्पर्य है अपने धर्म का दृढ़ता से पालन करना।
राष्ट्र की रक्षा – जिस राष्ट्र में हम रहते हैं जहां का अन्न खाते हैं हमारा कर्तव्य है कि हम उस राष्ट्र की रक्षा करें देश को खतरा बाहर से नहीं है देश के भीतर बैठे गद्दारों से है प्रत्येक राष्ट्रभक्त का कर्तव्य हैं कि वह देश में हो रही सही एवं गलत गतिविधियों पर अपनी नजर रखें एवं गलत का पुरजोर विरोध करें।
साथ ही केंद्रीय अध्यक्ष जी ने बताया कि संपूर्ण विश्व में ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जो परम पूज्य गुरुदेव जी की द्वारा बताए गए रास्ते पर चल करके दूर नहीं की जा सकती इसका प्रमाण है भगवती मानव कल्याण संगठन की लाखों कार्यकर्ता।
जो भी व्यक्ति स्वयं का या अपने परिवार, मित्रों का नशा छुड़वाना चाहता है तो वह एक बार भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं से संपर्क करें अवश्य करे।
परम पूज्य गुरुदेव जी के द्वारा स्थापित पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम जहां पिछले 27 वर्षों से श्री दुर्गा चालीसा का अखंड पाठ अनवरत अनंत काल के चल रहा है उस पवन धरा पर आकर माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा एवं परम पूज्य गुरुदेव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सभी को आमंत्रित किया।