ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज का माउंट आबू भ्रमण — आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक धरोहर का अद्भुत संगम.

Spread the love

राजस्थान (माउंट आबू) -पालघर पीठाधीश्वर,श्री हरि नारायण सेवा संस्थान (मुंबई,पालघर) के संस्थापक,अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच नई दिल्ली संत प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,भाजपा आध्यात्मिक आघाड़ी समन्वयक एवं योग प्रमुख महाराष्ट्र,ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज ने हाल ही में ब्रह्मकुमारी मुख्यालय पवित्र शांति वन तथा विश्वविख्यात प्राचीन जैन मंदिर दलवाड़ा की अलौकिक कलाकृति सहित अनेक प्राचीन मंदिरों का दिव्य दर्शन एवं भ्रमण किया। इस यात्रा से योगीराज ने न केवल गहन आध्यात्मिक ऊर्जा अर्जित की, बल्कि सनातन संस्कृति और भारतीय धरोहर के संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश भी दिया।
भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक श्री राधेश्याम तिवारी जी ने कहा “विश्व में अनेक स्थान हैं,परंतु माउंट आबू की वादियों की आबो-हवा अद्वितीय है। यह स्थान अपने आप में मन को स्वतः ही ॐ शांति की ओर ले जाता है।”
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत पाण्डेय जी ने भी अपनी अनुभूतियाँ साझा करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके लिए आत्मिक शांति और सांस्कृतिक चेतना का अद्वितीय अनुभव रही।
योगीराज की इस यात्रा की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था मार्शल सुरक्षा सर्विस के चेयरमैन श्री हृदय नारायण मिश्र जी और उनकी समर्पित टीम ने की। उन्होंने कहा “मार्शल सर्विस पूरे देश में योगीराज की सुरक्षा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानकर सदैव तत्पर रहेगी।”ऑल इंडिया रेडियो के वरिष्ठ उद्घोषक श्री आनंद सिंह जी ने अपनी जादुई आवाज के द्वारा सभी कार्यक्रम में चार में चंद लगाया।
पूरी यात्रा का कुशल संचालन एवं व्यवस्थापन श्री विजय शंकर पाण्डेय जी ने बड़े आदर और श्रद्धा के साथ संपन्न किया, जिससे संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सफल और ऐतिहासिक बन सका।
यह भ्रमण केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्र की सुरक्षा भावनाओं का एक दिव्य संगम बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *