वीरेंद्र मिश्र को लखनऊ , दुर्गा राय को आजमगढ़, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को यमुनापार प्रयागराज और श्यामकृष्ण शुक्ल को गंगापार प्रयागराज का जिलाध्यक्ष बनाया गया.

Spread the love

वीरेंद्र मिश्र को लखनऊ , दुर्गा राय को आजमगढ़, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को यमुनापार प्रयागराज और श्यामकृष्ण शुक्ल को गंगापार प्रयागराज का जिलाध्यक्ष बनाया गया*

 

 

उत्तर प्रदेश ( प्रयागराज )

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की विभिन्न जिला इकाइयों में पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस क्रम में लखनऊ कैंट न्यूज़ 24 के संपादक वीरेंद्र मिश्र को लखनऊ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। और हिंदी दैनिक जनमोर्चा से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार दुर्गा राय को आजमगढ़ जिले का दायित्व दिया गया है। इसी प्रकार यमुनापार प्रयागराज का जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय को बनाया गया है और गंगापार प्रयागराज का जिला अध्यक्ष श्याम कृष्णा शुक्ला को बनाया गया है। कौशाम्बी में हिमांचल मौर्य तथा प्रतापगढ़ में चन्द्रशेखर त्रिपाठी को पुनः जिलाध्यक्ष के लिए चयनित किया गया है। अयोध्या में सूर्यकुमार मिश्र , बलिया में राणा प्रताप सिंह , सोनभद्र में महेश कुमार पाण्डेय को एक बार फिर उनके जिले का दायित्व दिया गया है शेष जिला इकाइयों में चयन / पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिनको अति शीघ्र घोषित कर दिया जाएगा राष्ट्रीय / प्रान्तीय / मण्डल के साथ साथ प्रकोष्ठ प्रभारी और जिले के शेष दायित्व जल्द ही घोषित किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *