महाराष्ट्र ( मुंबई ) आज मुंबई में पूर्व उपमहापौर एवं वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता बाबूभाई भवानजी ने घाटकोपर में बौद्ध धर्म विहार में बौद्ध चर्चा में भाग लिया एवं आने वाले 6 दिसंबर को होने वाले महानिर्वाण दिवस की तैयारियों का जायजा लिया।
इस अवसर पर मुंबई भिक्षु संघ के अध्यक्ष भिक्खू वीरान्तना महाथेरो भी मौजूद थे। बाबूभाई भवानजी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों मे सभी धर्म के धर्म गुरुओं से बीजेपी गठबंधन (महायुति) को जिताने के लिए जो आव्हान किया था, इसके लिए उनका अभिनंदन किया। इस लोकशाही के महापर्व मे मुंबई के बौद्ध साधु भिक्षु संघ के अध्यक्ष श्री विरांतना महाथेरो का भी बड़ा आव्हान था इसलिए भवानजी ने उनका विशेष आभार जताकर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या मे RSS के स्वयंसेवक एवं नागरिक मोजूद थे। इसी अवसर पर महाथेरो भंतेजी ने उनके संघ के कार्यों की जानकारी के साथ ही धर्म चर्चा भी की, उन्होंने बताया कि सभी धर्मों का मूल मानवता है।
सनातन, सिख ,जैन ,और बौद्ध धर्म का सार एक जैसा है,जहां जीवदया एवं मानवता सर्वोपरि है।
इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) पार्टी के राजस्थान प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट डॉ नितिन शर्मा ने भी बौद्ध धर्म में अपनी रुचि दिखाते हुए बौद्ध दर्शन एवं विश्व के अन्य देशों में उनके द्वारा भ्रमण किए हुए बौद्ध विहारों , स्तूपों एवं बौद्ध धर्म के अंदर जो भव्यता देखी उसके बारे में बताया एवं लोगो से बौद्ध दर्शन पढ़ने की अपील की। उन्होंने आगे बताया कि महानिर्माण के दिन बौद्ध साधुऔ को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शुभ हाथों से वस्त्रदान और उनका स्वागत, अभिनन्दन किया जाएगा।
बाबूभाई भवानजी बौद्ध धर्म दर्शन में विशेष रुचि रखते हुए सभी धर्मों का आदरभाव रखते हुए हमेशा सामाजिक कार्य करते रहते हैं।