हिन्दू जनजागृति संस्था” ने मनाया धूमधाम से स्थापना दिवस वार्षिकोत्सव.

Spread the love

महाराष्ट्र ( पालघर )- आपको बता दे कि सनातन धर्म के प्रति समर्पित सेवाभावी संस्था जो कि निरंतर एक वर्ष से बड़े ही समर्पण भाव के साथ धरातल पर हिन्दू धर्म के प्रति समर्पित सेवा कार्य करते आ रही है।
संस्था का प्रथम सफलतम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शीर्ष कार्यकारिणी के सौजन्य से भव्य रूप से “स्थापना दिवस वार्षिकोत्सव” का आयोजन बोईसर शहर के वातानुकूलित बालाजी बैंक्वेट में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजराजेश्वरी दिगम्बर महंतश्री परमहंस श्री गिरी जी महाराज के कर कमलों द्वारा व साथ में संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियो ने दीप प्रज्वलन के साथ संगीतमय श्रीराम स्तुति से हुआ।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण व्यास, राष्ट्रीय महासचिव अमित बाबू, राष्ट्रीय संगठन मंत्री तुलसी छीपा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हिम्मत जैन, राष्ट्रीय सचिव जगदीश माली, राष्ट्रीय मंत्री परेश भरवाड़ ने परमपूज्य गिरी जी महाराज के चरण पखारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
तदुपरांत नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओ द्वारा सांकृतिक नृत्य के साथ साथ संस्था के प्रति समर्पित भाई बहनों व अतिथियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण व्यास, राष्ट्रीय महासचिव अमित बाबू, राष्ट्रीय संघठन मंत्री तुलसी छीपा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हिम्मत जैन,राष्ट्रीय सचिव जगदीस माली, राष्ट्रीय मंत्री परेश भरवाड़ के साथ साथ प्रदेश महिला प्रभारी प्रदन्या लोकरे,पालघर जिला सचिव कैलाश सैनी, पालघर जिला उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, पालघर महिला जिला अध्यक्ष फाल्गुनी पिम्पले, पालघर जिला सचिव थाना राम, पालघर जिला महामंत्री मोहित मेहता, पालघर तहसील प्रचार प्रसार प्रमुख संजय यादव, पालघर जिला महिला महामंत्री आशा चौधरी, दहानू तहसील उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पालघर तहसील महिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह, पालघर पालघर महिला जिला सचिव प्रोमिला टंडन, पालघर महिला जिला उपाध्यक्ष कल्पना बारी, पालघर तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र परिहार, पालघर तहसील मंत्री डूंगर सिंह, पालघर तहसील सदस्यता प्रभारी उर्मिला सैनी, पालघर तहसील कार्यकारिणी राकेश पांडेय, पालघर तहसील महिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुचिस्मिता भोई, पालघर तहसील महिला कार्यकारिणी नीतू शाही व हरेश भरवाड़, सोहनलाल बोहरा, मंजू खत्री,पूनम जैन, मधु जैन, प्रियंका सिंह व संस्था के कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
जहां एक ओर समाचार जगत से राजेन्द्र छीपा, संम्पत उजाला, अजित सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, तेजेंदर सिंह, जे.पी. जैसवाल, दुर्गेश पाठक, अमित कुमार दुबे, ज्ञानेंद्र पांडेय, अमित बाबू, अखिलेश चौबे आदि के साथ काव्य जगत से दीपक श्रीवास्तव, नवरत्न मिश्रा, सुभांकर झा, रेणु ललित शुक्ला, वही दूसरी ओर व्यपार क्षेत्र से पवन जी जैन, अरविंद जी जैन, प्रदीप जी जैन, बलवीर सिंह, महेंद्र महराज, उत्तम जी, हरिलाल जी, राकेश राजू, प्रवीण वैश्य, विजय मिश्रा, किशन माली, व जिले के कई हिन्दू संगठन व संस्थानों से बाल सेना धर्म सेना के जयकुमार पटवा,सपना प्रभू, मुगलेश गिरी, एम.जे.पटेल स्वामी, डॉ स्वप्निल सिंदे, नमो नमो मोर्चा से सत्य प्रकाश सिंह, राम जानकी सेवा संस्था से ब्रजेश पांडेय व संजय ठाकुर, आनंद प्रसाद, मनोज सिंह, समाधान सेवा संस्था से सुशील मिश्रा व टीम, कष्टभजन मित्र मंडल, व एकदंत मित्र मंडल आदि संस्थानों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।

संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अमित बाबू द्वारा संस्था की प्रस्तावना प्रेषित की गई, बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षक केंद्र बना, परमहंस गिरी जी महराज ने अपनी वाणी व धार्मिक व्याखयान से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, श्रीराम आरती व श्री हनुमान चालीस के साथ कार्यक्रम समापन की ओर..

कार्यक्रम की रूपरेखा व व्यवस्थापन में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अमित बाबू व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हिम्मत जैन जी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन पर सभी के लिए रुचिकर भोजन की व्यवस्था अतिउत्तम रही।
सभी ने ” हिन्दू जनजागृति संस्था” द्वारा आयोजित प्रथम स्थापना दिवस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की खूब ही सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *