मुंबई – मुंबई भाजपा के वार्ड क्रमांक 87 द्वारा आज 9 जुलाई 2023 रविवार के दिन मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष तृप्ति सावंत के मार्गदर्शन एवं भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओ के सहयोग से टिफिन बैठक का आयोजन ठेवल्याभवन हनुमान टेकडी में किया गया, इस आयोजन में मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक तृप्ती बाला सावंत की उपस्थिति और मार्गदर्शन में शुरू हुआ उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने और पार्टी को आगे बढ़ाने की रणनीति बनाई.इस टिफिन बैठक में 150 से ज्यादा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे.
इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 87 में मुंबई भाजपा उत्तर मध्य जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता जी के मार्गदर्शन एवं विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं स्थानिक बच्चों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया.