दिवाली पर मैराथन कोच सतीश गुजरान से मिले हरिकेश जैसवाल, खेल, फिटनेस और युवाओं में अनुशासन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई ) दिवाली के पावन अवसर पर न्यूज़ ऑफ नया भारत के फाउंडर एवं चीफ एडिटर तथा मीडिया मैनेजमेंट बिजनेस हेड हरिकेश जैसवाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले मैराथन कोच सतीश गुजरान से सद्भावनापूर्ण मुलाकात की। इस दौरान खेल, मैराथन, फिटनेस, स्वास्थ्य, अनुशासन और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

मुलाकात के दौरान सतीश गुजरान ने अपने लंबे खेल सफर, अनुभवों और उपलब्धियों को साझा किया। उनका मैराथन सफर वर्ष 2004 में दक्षिण अफ्रीका से शुरू हुआ था। वर्ष 2010 में उन्होंने पहली बार प्रतिष्ठित कॉमरेड्स मैराथन में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने लगातार 15 बार इस चुनौतीपूर्ण मैराथन को सफलतापूर्वक पूरा किया। अब तक वे 53 से अधिक मैराथन और 55 से अधिक अल्ट्रा मैराथन पूरी कर चुके हैं।

सतीश गुजरान ACSM प्रमाणित मैराथन कोच होने के साथ-साथ RunWithSatish (RWS) के संस्थापक और Network TwentyOne में कंसल्टिंग डायरेक्टर हैं। वर्ष 2023 में उन्हें Comrades Marathon Association की ओर से उनके समर्पण, त्याग, साहस और दृढ़ संकल्प के लिए प्रतिष्ठित GEMS Spirit of Comrades Award से सम्मानित किया गया।

वे हार्ट रेट आधारित रनिंग कोचिंग, एंड्योरेंस ट्रेनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और इंजरी प्रिवेंशन के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका प्रेरणादायक मंत्र “Start Easy, Finish Strong” है, जो धावकों को धैर्य, निरंतरता और सही रणनीति के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश देता है।

इस अवसर पर हरिकेश जैसवाल ने कहा कि सतीश गुजरान जैसे अनुभवी और समर्पित खेल प्रशिक्षक से मुलाकात उनके लिए बेहद प्रेरणादायक रही। उनका संघर्ष, अनुभव और उपलब्धियां देश के युवाओं तथा फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों को सकारात्मक दिशा देने का काम कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं के बीच खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने की मजबूत प्रेरणा भी है।

यह मुलाकात दिवाली की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ खेल और फिटनेस के क्षेत्र में सकारात्मक विचारों तथा अनुभवों को साझा करने का एक सार्थक अवसर बनी।

न्यूज़ ऑफ नया भारत का उद्देश्य समाज के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों, सकारात्मक पहल और महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से सामने लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *