महाराष्ट्र ( मुंबई ) श्री ब्रजमंडल मुंबई के तत्वावधान में गिरगांव चौपाटी स्थित विशाल पंडाल में 35वाँ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। देश के ख्यातिप्राप्त कवियों की शानदार प्रस्तुतियों ने हजारों श्रोताओं को देर तक साहित्यिक रसधारा में सराबोर रखा।
प्रख्यात हास्य कवि एवं हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के प्रभावशाली संचालन में आयोजित इस कवि सम्मेलन में योगेंद्र शर्मा (भीलवाड़ा), डॉ. कीर्ति काले (नई दिल्ली), कुंवर जावेद (कोटा, राजस्थान) तथा हेमंत पांडेय (लाफ्टर चैंपियन फेम, कानपुर) ने अपनी उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। हास्य, वीर रस, गीत, ग़ज़ल एवं श्रृंगार रस की विविध प्रस्तुतियों पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ उद्योगपति महेश वंशीधर अग्रवाल सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सम्मान समारोह का कुशल संचालन कवि सम्मेलन के संयोजक कानबिहारी अग्रवाल ने किया।
उल्लेखनीय है कि कवि सम्मेलन से पूर्व इसी मंच पर लगातार दस दिनों तक भव्य श्रीकृष्ण रासलीला का आयोजन किया गया, जिसे दर्शकों का भरपूर प्रतिसाद मिला।
संस्था के अध्यक्ष अनिल आर. अग्रवाल एवं मंत्री ओमप्रकाश बी. अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस भव्य साहित्यिक समारोह को कोषाध्यक्ष प्रदीप आर. लाड़ीवाल, विराट कवि सम्मेलन के संयोजक एवं ट्रस्टी कानबिहारी अग्रवाल तथा श्रीकृष्ण रासलीला के संयोजक विवेक जी अग्रवाल के कुशल समन्वय एवं अथक प्रयासों ने सफल बनाया।
इस अवसर पर समारोह अध्यक्ष श्री कैलाश अग्रवाल, मुख्य अतिथि अनिल एम. गुप्ता, अमरीशचंद अग्रवाल, राजीव एस. अग्रवाल एवं लक्ष्मीनारायण अग्रवाल (मन्नू सेठ) की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में श्यामलाल अग्रवाल, प्रदीप जैन, श्रीमती रानी पांडेय, शशिधर पांडेय, चमनलाल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं घनश्याम अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संस्था के ट्रस्टी एवं पदाधिकारियों में सुरेशचंद अग्रवाल, बृजकिशोर अग्रवाल, रविशंकर अग्रवाल, गोविंद डी. अग्रवाल एवं अनिल पी. अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त राजेश मित्तल, गौरव शर्मा, संदीप पी. अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अशोक बी. अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, धर्मेश गर्ग, पवन अग्रवाल एवं उमेश मित्तल सहित संस्था के अनेक सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।
आयोजन समिति की ओर से उदेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राजेश बी. अग्रवाल, मुकुंद शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, विकास डी. अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, कौशल पिपरिया एवं अन्य गणमान्य सदस्यों का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा।
कुल मिलाकर, 35वाँ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन साहित्य, संस्कृति और भारतीय काव्य परंपरा का एक यादगार उत्सव सिद्ध हुआ। कवियों की सशक्त प्रस्तुतियों, श्रोताओं के उत्साहपूर्ण प्रतिसाद तथा आयोजकों के सुव्यवस्थित प्रबंधन ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।

