गुरुपूर्णिमा महोत्सव में ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज का विशेष योग एवं संगीत चिकित्सा कार्यक्रम प्रसाद

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई ) – परमपूज्य स्वामी गगनगिरी महाराज सिद्ध तपोवन, मनोरी डोंगर, मालाड (पश्चिम), मुंबई में आयोजित भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज, पालघर पीठाधीश्वर का विशेष योग, प्राणायाम एवं संगीत चिकित्सा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

गुरुपूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत प्रातः 8:30 बजे ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज श्रद्धालुओं को योग, प्राणायाम, ध्यान एवं संगीत चिकित्सा का विशेष सत्र प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति तथा भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इसके पश्चात प्रातः 10:00 बजे स्वर-संगीत एवं भक्तिमय वातावरण के मध्य परमपूज्य स्वामी गगनगिरी महाराज की पावन पालखी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागी होंगे।

इस अवसर पर ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज ने कहा गुरु जीवन का प्रकाश हैं गुरु के सान्निध्य में योग, साधना और सेवा का मार्ग ही मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाता है। गुरुपूर्णिमा हमें गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आत्मविकास का संकल्प लेने की प्रेरणा देती है।

गुरुपूर्णिमा महोत्सव में अखंड नामस्मरण, श्रीगुरुमूर्ति अभिषेक, योग एवं संगीत चिकित्सा, पालखी सोहळा, सामूहिक होम-हवन, महाआरती, महाप्रसाद तथा श्रीगुरुपाद पूजन सहित अनेक आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उत्सव के भक्त स्वागताध्यक्ष श्री निशाद अमृतराव पाटणकर जी ने सभी श्रद्धालुओं, योग साधकों एवं भक्तगणों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित इस पावन गुरुपूर्णिमा महोत्सव में उपस्थित होकर गुरु कृपा का लाभ प्राप्त करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *