महाराष्ट्र ( मुंबई ) – भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित “100 दिवसीय योग महोत्सव” अभियान के अंतर्गत तथा मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY), नई दिल्ली के सहयोग से श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, मुंबई द्वारा दिनांक 03 जून 2026 को प्रातः 7:00 बजे एक भव्य योग महोत्सव एवं संस्कृति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह राष्ट्रव्यापी योग अभियान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं भारत सरकार के माननीय केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव जी के मार्गदर्शन में देशभर में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन परम पूज्य योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज पालघर पीठाधीश्वर संस्थापक – श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, मुंबई , योग प्रमुख महाराष्ट्र प्रदेश आध्यात्मिक प्रकोष्ठ बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संत प्रकोष्ठ) अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच, नई दिल्ली के सान्निध्य में संपन्न होगा।
कार्यक्रम स्थल,अंबेश भवन, बनाना लीफ होटल के निकट, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास, मुकुंद टॉवर के सामने,भायंदर (पूर्व), ठाणे – 401105
दिनांक: 03 जून 2026 (बुधवार) ,समय: प्रातः 7:00 बजे सामूहिक योग साधना ,प्राणायाम एवं ध्यान, युवा एवं बाल योग प्रस्तुति ,बांसुरी की मधुर धुन पर ध्यान साधना
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधक, युवा, महिला मंडल, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सहभागी होंगे।
योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के साथ इस योग महोत्सव में सहभागी बनें तथा योग, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से स्वस्थ तन, शांत मन और ऊर्जावान जीवन की दिशा में आगे बढ़ें।

