प्रतिबद्ध, राजनीति, भवन निर्माण व इंफ्रास्ट्रक्चर तथा सामाजिक कार्यों की सराहना के रूप में भवानजी को मिला एक और सम्मान.

Spread the love

महाराष्ट्र ( मुंबई )- इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एम्बेसडर ऑर्गनाइजेशन (IHRO) तथा इंटरनेशनल डिप्लोमैट कमेटी – यूनाइटेड किंगडम द्वारा आयोजित भव्य समारोह में प्रतिबद्ध राजनीतिक, भवन निर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर, व समाजसेवा के सराहना स्वरूप मुझे वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित ‘आनरेरी कौसा पीस डिप्लोमैट’ सम्मान तथा ‘महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार’ अवाॅर्ड’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स अंबेसडर आर्गनाइजेशन के इंटरनेशनल प्रेसीडेंट डाॅ अविनाश साकुंडे, नेशनल प्रेसीडेंट डाॅ अफसर कुरैशी, इंटरनेशनल डिप्लोमैट कमेटी – यूनाइटेड किंगडम के इंटरनेशनल सेक्रेटरी टाॅम वाशिंगटन, भाजपा के वरिष्ठ हिंदू वादी नेता एवम मुंबई के पूर्व डेप्युटी मेयर बाबुभाई भवानजी , जूना अखाड़ा कुंभ मेला व किन्नर अखाड़ा, हरिद्वार की महामंडलेश्वर श्री 1008 महामंडलेश्वर भगवती नंदा नंदगिरी जी, फिल्म निर्माता रमेश गोयल, फिल्म अभिनेता अली खान, परिमंडल 12 के पुलिस उपायुक्त महेश चिमटे, सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त सुरेखा कपिले, मोटिवेशनल स्पीकर व ट्रेनर प्रज्ञा बाघमारे, फिल्म अभिनेत्री सुश्री अंशु शेख, फिल्म अभिनेत्री दीप्ति तिवारी, फिल्म निर्देशक अंजन गोस्वामी व अनीता अंजन गोस्वामी, फिल्म अभिनेता दिनेश कौशिक, फिल्म निर्माता व निर्देशक एम आर खान, कोटक बैंक की सीनियर ब्रांच मैनेजर प्रियंका बोईते, इंटरनेशनल वर्किंग प्रेसीडेंट संजय शाह, नेशनल वर्किंग प्रेसीडेंट राजेश उपाध्याय समेत तमाम गणमान्य उपस्थित रहे। हमारे सामाजिक एवं भवन निर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना के रूप में मिले इस सम्मान के लिए संस्था के अध्यक्ष व समूची टीम का दिल से आभार। बता दें कि इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स अंबेसडर आर्गनाइजेशन वर्तमान में विश्व के 12 प्रमुख देशों में अन्याय पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के साथ ही सामाजिक सौहार्द बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *