एकता सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रामजनम गुप्ता जी एवं सचिव श्री राजेश गुप्ता जी द्वारा आयोजित साईं भंडारा एवं श्री सत्यनारायण महापूजा का आयोजन इस वर्ष भी धूमधाम , हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। एकता सेवा समिति द्वारा प्रति वर्ष की भांति सनातनी परंपरा के अनुसार यह छठा भव्य दिव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भजन-कीर्तन, साईं भंडारा तथा धार्मिक वातावरण में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
उपरोक्त मंडल के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी, दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष माननीय श्री नीरजजी उभारे साहब, प्रभाग क्रमांक 154 के नगरसेवक श्री महादेवजी शिवगण साहब, जिला पदाधिकारी श्री कौशिक कनाडिया साहब, चेंबूर मंडल महासचिव श्री अनिल बेनिवाल साहब, वार्ड अध्यक्ष श्री विजय देसाई, युवा अध्यक्ष श्री आनंद यादव जी, उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश यादव जी, महिला पदाधिकारी सौ. अनिताताई पाटील, सौ. उषाताई घोडके, सौ. सरिता ताई पाटील, सौ. करुणा ताई राणे, साथ ही श्री राजेंद्र म्हात्रे, श्री सुहास पिलाने, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की प्रभाग 153 की नगरसेविका सौ. मीनाक्षी ताई पाटणकर, श्री अनिल पाटणकर जी तथा श्री राजमन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम भक्तिभाव, सामाजिक एकता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

